डायबिटीज रोगियों के लिए डायट चार्ट: (Diabetes Patient Diet Chart) मधुमेह में क्या खाएं और क्या न खाएं

डायबिटीज रोगियों के लिए डायट चार्ट: (Diabetes Patient diet chart)

मधुमेह एक सामान्य बीमारी है जिसमें शरीर इन्सुलिन का उपयोग सही ढंग से नहीं कर पाता और ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसकी वजह से आपको कई अन्य बिमारियों, जैसे हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज को कण्ट्रोल में रखने के लिए जरूरी है की आप अपनी डाइट या आहार का ध्यान रखें। क्योंकि आप जो खाते हैं वो आपके शरीर में ग्लूकोस के लेवल्स को प्रभावित करता है।

इसके लिए आज हम आपको बताएँगे की डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा हम बात करेंगे एक आदर्श डायबिटीज डाइट चार्ट (diabetes diet chart) की जिसको आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

डायबिटीज रोगियों के लिए आहार का महत्व

डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार पे ध्यान देने की अधिक आवश्यकता है।

किसी भी बीमारी का इलाज सिर्फ दवाइयों पर निर्भर नहीं होता है, इसके अलावा आपको अपने आहार पे भी ध्यान देना पड़ता है। इसी तरह डायबिटीज में भी आप सिर्फ दवाइयों पर नहीं आश्रित रह सकते, आपको अपने आहार में सही विकल्पों को चुनना होगा जो आपको स्वस्थ बनाकर रखें।

एक डायबिटीज डाइट चार्ट (Diabetes patient diet chart) आपके कार्बोहायड्रेट के सेवन को नियंत्रित करता है और रिफाइंड और प्रोसेस्ड शुगर को कम करके इन्सुलिन संवेदनशीलता बढ़ाता है। ये आपके ब्लड शुगर लेवल्स को नियंत्रित करने में, वजन प्रबंधित करने में, और हृदय रोग जैसी गंभीर जटिलताओं को रोकने में मदद करता है।

मधुमेह में क्या खाएँ? (Foods to Eat in Diabetes)

डायबिटीज को रेगुलेट करने के लिए आपको विशेष प्रकार की चीज़ों का सेवन करना चाहिए जो आपके ब्लड शुगर लेवल्स को कण्ट्रोल करें और शरीर को ऊर्जा प्रदान करें। ये हैं कुछ पदार्थ जिनका सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है।

हरी सब्जियां (Green Vegetables)

हरी-ताज़ी सब्जियाँ डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी लाभदायी होती है। इनमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो आपकी पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनता है और ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित रखता है। पालक, मेथी, ब्रोकोली, लौकी, और कद्दू इन सब्जियों के कुछ उदाहरण हैं।

फल (Fruits)

मधुमेह में आप फल भी खा सकते हैं। कुछ फलों में प्राकृतिक फ्रुक्टोस (शर्करा) की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक। इनके सेवन से आपके शरीर को आवश्यक ऊर्जा और शुगर प्राप्त होगी। ये हैं वो कुछ फल: सेब, नाशपाती, संतरा, अमरूद, और बैरी।

स्वस्थ वसा (Healthy Fats)

स्वस्थ वसा आपके ब्लड शुगर लेवल्स को बढ़ने से रोकती है और दिल को भी सही रखती है। ये आपके शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। साथ ही साथ ये आपको ऊर्जा भी प्रदान करते है। इसके लिए आपको एवोकैडो, जैतून का तेल, मेवे, बीज, और तैलीय मछली खानी चाहिए।

दलहन (Legumes)

मूंग दाल, चना, मसूर दाल, और सोया बीन जैसे दलहन डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए अच्छा विकल्प हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर अत्यधिक मात्रा में होता है जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है।

ब्राउन राइस और साबुत अनाज (Brown Rice & Whole Grains)

साबुत अनाज और ब्राउन राइस कार्बोहायड्रेट के अच्छे स्त्रोत हैं जो आपके शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करते हैं और आपके रक्त शर्करा को स्थिर बनाकर रखते है।

नट्स और बीज (Nuts and Seeds)

नट्स और सीड्स में अच्छे वसा और प्रोटीन्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और डायबिटीज को कण्ट्रोल में रखते हैं। लेकिन हमारी सलाह है आप इन्हें कम मात्रा में खाएँ।

दही और दूध (Curd & Milk)

कहा जाता है की दही और दूध में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा अत्यधिक होती है जो शरीर के लिए काफी लाभदायी होती है। इसको आप मधुमेह को ठीक करने के लिए खा सकते हैं पर ध्यान रखे की आप चीनी युक्त दही का सेवन न करें।

अलसी का तेल और जैतून का तेल (Flaxseed Oil & Olive Oil)

अलसी और जैतून के तेल में हेल्थी फैट्स होते हैं जो आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं और दिल के कई रोगों से बचाव करते हैं।

डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए? (Foods to Avoid in Diabetes)

यदि आप मधुमेह के मरीज हैं तो आपको कुछ खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए जो आपके ब्लड शुगर स्तर को बढ़ा सकते हैं और आपको नुकसान दे सकते हैं। ये हैं वो कुछ पदार्थ:

शक्कर और मीठे खाद्य पदार्थ (Sugar and Sweets)

स्वीट्स जैसे चॉकलेट, बर्फी, रसगुल्ला, हलवा, और मिठाई डायबिटीज के रोगियों के लिए हानिकारक होते हैं। इनमें शर्करा की मात्रा कई ज्यादा होती है जो आपके ब्लड शुगर लेवल्स को हद से ज्यादा बढ़ा सकती है।

सफेद ब्रेड और मैदा (White Bread & Refined Flour)

मैदा से बानी चीज़ें जैसे सफेद ब्रेड, बर्गर, पिज्जा, समोसा, इत्यादि का परहेज करें। इनमे फाइबर कम मात्रा में होता है और ये तेजी से शुगर बन जाते हैं जिससे आपका शुगर स्तर बढ़ जाता है।

तला-भुना भोजन (Fried Foods)

तले-भुने भोजन में वसा की मात्रा कई ज्यादा होती है जो शरीर में सूजन बढ़ाती है और ब्लड शुगर को कण्ट्रोल करने में समस्या उत्पन्न करती है। इसलिए आपको इससे दूर रहना चाहिए।

सोडा और फिज़ी ड्रिंक्स (Soda and Fizzy Drinks)

इन ड्रिंक्स में चीनी बहुत ज्यादा होती है जो डायबिटीज मरीजों के लिए विष समान है।

पैक्ड जूस और प्रोसेस्ड फूड्स (Packaged Juices & Processed Foods)

ये कुछ ऐसे पैक्ड फूड्स हैं जिसमें प्रोसेस्ड शुगर मिलायी जाती है और इनमें नमक और संरक्षक भी अधिक मात्रा में होते हैं, जिसकी वजह से ये आपके शुगर लेवल्स पे बुरा प्रभाव डालते हैं।

फास्ट फूड्स (Fast Foods)

फास्ट फूड्स, जैसे- बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, चिकन नगेट्स आदि में बहुत ज्यादा कैलोरीज, वसा, और नमक होता है जो आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और शुगर लेवल्स को बढ़ाने में मदद करता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए एक दिन का डायबिटीज आहार चार्ट (Sugar Patient Diet Chart)

ये है एक आदर्श डायबिटीज डाइट चार्ट जिसका आप रोज उपयोग कर सकते हैं:

सुबह का नाश्ता:

·        1 कप हरी चाय या काली चाय

·        2 उबले अंडे या 1 कटोरी ओट्स

·        1 सेब या 1 छोटी कटोरी दही

दोपहर का भोजन:

·        1 रोटी (गेहूं या बाजरा)

·        1 कटोरी दाल (मूंग या मसूर)

·        1 कटोरी कद्दू या लौकी की सब्जी

·        1 कप सलाद (खीरा, टमाटर, गाजर 

शाम का नाश्ता:

·        1 मुट्ठी बादाम या अखरोट

·        1 कप ग्रीन टी या नारियल पानी

रात का भोजन:

·        1 रोटी (साबुत अनाज से बनी)

·        1 कटोरी पनीर या सोया चंक्स की सब्जी

·        1 कटोरी हरी सब्जी

·        1 कटोरी दही

मधुमेह रोगियों के लिए 7-दिवसीय भारतीय डायबिटीज आहार चार्ट (7-day Indian Diet Plan for Diabetic Patients)

ये डायबिटीज रोगियों के लिए सात दिन का डाइट प्लान (High Sugar Patient Diet Chart):

दिन

सुबह का नाश्ता

दोपहर का भोजन

शाम का नाश्ता

रात का भोजन

दिन 1

ग्रीन चाय, उबले अंडे, ब्राउन ब्रेड, सेब

साबुत गेहूं की रोटी, मूंग दाल, हरी सब्जी, सलाद

बादाम, ग्रीन चाय

साबुत अनाज की रोटी, पनीर की सब्जी, दही

दिन 2

ग्रीन चाय, ओट्स, केला

साबुत गेहूं की रोटी, मसूर दाल, लौकी की सब्जी, सलाद

अखरोट, ग्रीन चाय

साबुत अनाज की रोटी, सोया चंक्स की सब्जी, दही

दिन 3

ग्रीन चाय, ओट्स, सेब

साबुत गेहूं की रोटी, मसूर दाल, कद्दू की सब्जी, सलाद

बादाम, ग्रीन चाय

साबुत अनाज की रोटी, पनीर की सब्जी, दही

दिन 4

ग्रीन चाय, उबले अंडे, ब्राउन ब्रेड

साबुत गेहूं की रोटी, तूर दाल, हरी सब्जी, सलाद

बादाम, ग्रीन चाय

साबुत अनाज की रोटी, पनीर की सब्जी, दही

दिन 5

ग्रीन चाय, ओट्स, सेब

साबुत गेहूं की रोटी, मसूर दाल, लौकी की सब्जी, सलाद

अखरोट, ग्रीन चाय

साबुत अनाज की रोटी, पनीर की सब्जी, दही

दिन 6

ग्रीन चाय, उबले अंडे, ब्राउन ब्रेड

साबुत गेहूं की रोटी, तूर दाल, हरी सब्जी, सलाद

बादाम, ग्रीन चाय

साबुत अनाज की रोटी, पनीर की सब्जी, दही

दिन 7

ग्रीन चाय, ओट्स, सेब

साबुत गेहूं की रोटी, तूर दाल, हरी सब्जी, सलाद

अखरोट, ग्रीन चाय

साबुत अनाज की रोटी, पनीर की सब्जी, दही

निष्कर्ष

मधुमेह एक ऐसी समस्या है जिसके उपचार के लिए सिर्फ दवाइयाँ काफी नहीं है। इसको ठीक करने के लिए आपको अपने आहार पे विशेष ध्यान देना चाहिए। और इसके लिए हमारी सलाह है की आप एक मधुमेह आहार चार्ट का उपयोग करे। इससे आप प्राकृतिक तरीके से अपने ब्लड शुगर लेवल्स को स्थिर रख सकते है और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

इसके अलावा नियमित व्यायाम और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयाँ लें और आप दिअबाट्स में सुधार देख सकते हैं।

इसके अलावा आप डायबिटीज को ठीक करने वाली दवाइयों का सेवन भी कर सकते हैं। हमारी सलाह है की आप Sheopal’s Diabdex capsule का उपयोग करें। ये एक आयुर्वेदिक दवा है जो प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बानी है और आपके शुगर लेवल को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने में मदद करती है ताकि आप एक स्वस्थ जीवन जी सकें।

Faq:-

Q1. डायबिटीज में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

Ans: डायबिटीज में हरी सब्जियाँ, साबुत अनाज, फल (जैसे सेब, अमरूद), और दालें ज्यादा खानी चाहिए।

Q2. शुगर में क्या खाएं और क्या ना खाएं?

Ans: शुगर में हरी सब्जियाँ, साबुत अनाज, और फल खाएं; शक्कर, तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें।

Q3.शुगर के रोगी को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

Ans: शुगर के रोगी को सुबह खाली पेट ओट्स, उबले अंडे, या हरी चाय के साथ फल खाना चाहिए।

Q4.मधुमेह के रोगी के लिए आहार तालिका क्या है?

Ans: मधुमेह के रोगी के लिए आहार तालिका में हरी सब्जियाँ, दलहन, साबुत अनाज, और फल शामिल होने चाहिए, और तला-भुना, शक्कर, और प्रोसेस्ड फूड्स से बचना चाहिए।

Q5. मधुमेह रोगियों के लिए 7 दिन का आहार चार्ट क्या है?

Ans: मधुमेह रोगियों के लिए 7 दिन का आहार चार्ट में रोज़ सुबह हरी चाय या ओट्स, दोपहर में दाल और सब्जी, और रात को साबुत अनाज की रोटी और पनीर/सोया शामिल होना चाहिए।

Q6. मधुमेह रोगी के लिए सुबह से रात तक का आहार चार्ट क्या है?

Ans: सुबह: ओट्स/उबले अंडे + फल दोपहर: रोटी + दाल + सब्जी + सलाद शाम: नट्स + ग्रीन टी रात: साबुत अनाज की रोटी + पनीर/सोया + हरी सब्जी + दही

Back to blog

Dr. Prachi Sharma Vats – Ayurvedic Physician, Author & Wellness Expert

Dr. Prachi Sharma Vats is a dedicated Ayurvedic physician specializing in Ayurvedic nutrition, women’s hormonal health, and PCOD management. She holds a Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) degree from Shri Krishna AYUSH University, Kurukshetra.

Currently associated with Sheopal’s, a leading Ayurvedic and wellness brand, Dr. Prachi focuses on treating lifestyle related disorders through holistic Ayurvedic practices, personalized diet guidance, and natural healing therapies. Her approach blends classical Ayurvedic wisdom with modern health insights to promote sustainable well-being.

Thoughts on "डायबिटीज रोगियों के लिए डायट चार्ट: (Diabetes Patient Diet Chart) मधुमेह में क्या खाएं और क्या न खाएं"

Leave a comment

Recent Post

मधुमेह के 10 शुरुआती लक्षण जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए

मधुमेह के 10 शुरुआती लक्षण जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए

Oct 30, 26

लिंग मोटा और लंबा करने की दवा: आयुर्वेदिक टैबलेट में क्या होता है, कैसे चुनें और कैसे लें

लिंग मोटा और लंबा करने की दवा: आयुर्वेदिक टैबलेट में क्या होता है, कैसे चुनें और कैसे लें

आयुर्वेदिक टैबलेट ऊर्जा, स्टैमिना, रक्त संचार और तनाव को सहारा देने के लिए बनाई जाती हैं। जानिए इनमें कौन-सी सामग्री होती है, कैसे चुनें, कैसे और कब लें, और किन बातों का ध्यान रखें।

Oct 30, 26

लिंग मालिश के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है? फायदे, जड़ी-बूटियाँ और इस्तेमाल का तरीका

लिंग मालिश के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक तेल कौन सा है? फायदे, जड़ी-बूटियाँ और इस्तेमाल का तरीका

लिंग मालिश तेल रक्त संचार को सहारा देने, त्वचा को पोषण देने और तनाव कम करने के लिए इस्तेमाल होते हैं। इस गाइड में जानिए कौन सा तेल चुनें, किन जड़ी-बूटियों को देखें, इस्तेमाल का सही तरीका, सावधानियाँ और कीमत।

Oct 29, 26

Shilajit Capsule: Benefits, Uses, Dosage, Price and Side Effects

Shilajit Capsule: Benefits, Uses, Dosage, Price and Side Effects

A shilajit capsule is purified Himalayan shilajit in a fixed daily dose. This guide covers shilajit capsule benefits and uses, the 11 Ayurvedic ingredients in a gold formulation, correct dosage, how long it takes, side effects, price in India and the five checks that separate a genuine product from a cheap copy.

Oct 29, 26

Gudmar, Karela aur Jamun Capsules: Label Kaise Padhein — 2026 Buyer's Guide

Gudmar, Karela aur Jamun Capsules: Label Kaise Padhein — 2026 Buyer's Guide

Ayurvedic metabolic wellness capsules kharidne se pehle label par kya dekhein — extract vs churna, per-capsule quantity, GMP aur AYUSH license, 6 classical herbs ka evidence, juice vs capsule comparison aur 90-din ka routine.

Oct 28, 26

Best Seller

50%OFF Sheopal's LiverX Factor Capsule
LiverX Factor | Ayurvedic Liver Care Capsules | 60 Caps
₹ 999.00₹ 1,990.00
₹ 899.10 Prepaid
23%OFF Sheopal’s Slimo Capsules
Slimo Capsules | Daily Weight Wellness Support | 60 Capsules
₹ 1,990.00₹ 2,595.00
₹ 1,791.00 Prepaid