शुगर लेवल कैसे कम करें? जानें ब्लड शुगर के लक्षण और उपाय

शुगर लेवल कैसे कम करें

भारत को कभी "डायबिटीज कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड" यूं ही नहीं कहा जाता। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की 2025 की रिपोर्ट बताती है कि देश में करीब 90 मिलियन वयस्क डायबिटीज के साथ जी रहे हैं, और चीन के बाद यह संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। अगर आपके घर में किसी को शुगर है, या आप खुद हाल ही में डायग्नोज़ हुए हैं, तो आप अकेले नहीं हैं।

डायबिटीज को अक्सर हल्के में लिया जाता है, "बस थोड़ा कंट्रोल में रखना है", लेकिन असल में यह धीरे-धीरे किडनी, दिल, आंखों और नर्वस सिस्टम पर असर डाल सकती है। इसलिए सिर्फ शुगर लेवल देखना काफी नहीं, पूरी लाइफस्टाइल पर काम करना जरूरी है।

इस पोस्ट में हम बात करेंगे शुगर के लक्षणों की, 10 घरेलू उपायों की जो पीढ़ियों से भारतीय घरों में इस्तेमाल होते आए हैं, डाइट में क्या शामिल करें और क्या छोड़ें, और रोज़मर्रा की कुछ आदतें जो फर्क डाल सकती हैं।

Table of Contents:

  • शुगर (डायबिटीज) क्या है?
  • डायबिटीज के लक्षण क्या हैं?
  • ब्लड शुगर मैनेज करने के 10 घरेलू उपाय
  • ब्लड शुगर के लिए डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स
  • डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
  • निष्कर्ष
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शुगर (डायबिटीज) क्या है (What is Diabetes in Hindi)?

शुगर को डायबिटीज या मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है। यह क्रोनिक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है।  

डायबिटीज तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में इन्सुलिन नहीं बनाता है या आपका शरीर उपलब्ध इन्सुलिन का उपयोग सही तरीके से नहीं कर पाता है। इस वजह से आपके रक्त में शुगर (शर्करा) का लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है।  

डायबिटीज मुख्यतः तीन प्रकार की होती है:

  • टाइप 1 डायबिटीज - इस कंडीशन में आपका शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है। यह प्रायः बच्चों और युवाओं में होता है।
  • टाइप 2 डायबिटीज - इसमें आपका शरीर इंसुलिन बनाता तो है, लेकिन उस बने हुए इन्सुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता है। यह सबसे कॉमन डायबिटीज का प्रकार है और यह अधिकतर जीवनशैली से जुड़ी होती है।
  • गेस्टेशनल डायबिटीज - यह प्रायः गर्भवती महिलाओं में होता है और बच्चे के जन्म के बाद अपने आप ख़त्म हो जाता है। 

डायबिटीज के लक्षण क्या हैं (What are the symptoms of diabetes)?

शुगर (डायबिटीज) के प्रारंभिक लक्षणों को ज्यादातर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकता है। Sugar Control Kaise Kare ke upay janne se pehle, इसके प्रमुख लक्षण को जानें:

  • बार-बार पेशाब आना
  • अत्यधिक प्यास लगना
  • शारीरिक वजन का अचानक बढ़ना या घटना 
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी
  • घाव या चोट का देर से भरना
  • आंखों की रोशनी धूमिल होना
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होना 
  • अधिक भूख लगना

यदि इनमें से कोई भी पहचान आप अपने शरीर में महसूस करते हैं, तो तुरंत ब्लड शुगर टेस्ट करवाएं।

ब्लड शुगर मैनेज करने के 10 घरेलू उपाय

ये पारंपरिक घरेलू उपाय सदियों से भारतीय रसोई का हिस्सा रहे हैं। इन पर कुछ शुरुआती शोध भी हुए हैं, लेकिन इन्हें दवा का विकल्प नहीं बल्कि डाइट और इलाज के साथ एक सहायक कदम की तरह देखा जाना चाहिए।

  1. मेथी दाना: मेथी दानों को रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट इसका पानी पिएं और दाने चबा लें अगर आपको इसकी कड़वाहट से दिक्कत नहीं है। फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह पाचन धीमा करती है, जिससे शुगर धीरे-धीरे अवशोषित होती है।

  2. दालचीनी: आधा चम्मच पाउडर पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं, या नाश्ते पर हल्का छिड़क लें। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर करने में मदद कर सकती है।

  3. करेला: कड़वा जरूर होता है, पर इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो नैचुरली शुगर को मैनेज करने में सहायक माने जाते हैं। इसे आप जूस, सब्जी या भरता किसी भी रूप में ले सकते हैं।

  4. जामुन के बीज: बीज सुखाकर पाउडर बना लें, सुबह गुनगुने पानी के साथ लें। पारंपरिक आयुर्वेद में इसे शुगर मैनेजमेंट के लिए खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है।

  5. आंवला: चाहे कच्चा खाएं, जूस पिएं या पाउडर लें, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला ओवरऑल मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है।

  6. काली मिर्च: रोज़ाना खाने में डालें, या हल्दी वाले दूध में एक चुटकी मिला लें। इसमें मौजूद पिपेरिन मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में मदद करता है।

  7. तुलसी के पत्ते: सुबह खाली पेट 4-5 पत्ते चबाना या तुलसी की चाय बनाना, दोनों तरीके पारंपरिक रूप से आजमाए जाते रहे हैं।

  8. एलोवेरा: इसका जूस कुछ लोग शुगर बैलेंस के लिए लेते हैं, पर यह हर किसी को सूट नहीं करता, इसलिए बिना पूछे शुरू न करें, आयुर्वेदिक डॉक्टर या फिजिशियन से सलाह लेकर ही लें।

  9. सेब का सिरका: एक चम्मच सिरका को एक गिलास पानी में घोलकर खाने से पहले पिएं। ये खाने के बाद शुगर स्पाइक कम करने में सहायक माना जाता है। पर याद रखें: इसे कभी भी सीधा (undiluted) न लें, इससे गले और पेट को नुकसान हो सकता है। 

  10. अलसी के बीज: पाउडर बनाकर दही, सलाद या स्मूदी में मिला लें। ये फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं और शुगर लेवल स्थिर रखने में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर के लिए डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स 

ऊपर दिए गए उपाय के अलावा आपको अपने लाइफस्टाइल और खान-पान पे भी ध्यान दें होगा जिससे आपका मेटाबोलिज्म बना रहे।

1. खान-पान का ख्याल रखें (Take Care of Your Eating Habits)

आयुर्वेद में खान-पान को दवा माना जाता है। हेल्थी खाना किसी भी व्यक्ति के जरूरी है, लेकिन यह शुगर कण्ट्रोल करने के दौरान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। अपने शुगर नियंत्रण के दौरान अपने भोजन का ज्यादा ध्यान रखें:

  • रिफाइंड कार्ब्स और शुगर से दूरी बना लें - मैदा, सफेद चावल, चीनी, कोल्ड ड्रिंक मिठाई, जैसी चीजों से पूरी तरह दूर रहें।
  • फाइबर-युक्त चीजों को अपने भोजन में शामिल करें - साबुत अनाज (जैसे ओट्स, जौ, ब्राउन राइस), हरी पत्तेदार सब्जियाँ (पालक), दालें, फल (कम शुगर वाले जैसे सेब, जामुन, पपीता) खूब खाएँ।
  • प्रोटीन-युक्त चीजों की मात्रा बढ़ाएं - दाल, छोले, राजमा, पनीर, सोयाबीन, अंडे, चिकन, मछली का सेवन करें।
  • हेल्दी फैट्स लें - बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, देसी घी का सीमित मात्रा में सेवन करें।

2. व्यायाम करें (Exercise)

व्यायाम करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। यह शरीर को लचीला बनाता है, शारीरिक वज़न कम करने में सहायता करता है, इत्यादि। यहाँ कुछ व्यायाम हैं जो आप शुगर को जड़ से खत्म करने के उपाय के रूप में अपना सकते हैं:

  • एरोबिक एक्सरसाइज - तेज चलना, तैरना, दौड़ना, साइकिल चलाना। रोजाना कम से कम 30-45 मिनट तक एरोबिक व्यायाम करें।
  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग - वजन उठाने जैसे व्यायाम मांसपेशियों की मात्रा बढ़ाते हैं, जो शुगर को अवशोषित करने के लिए ज़्यादा जगह बनाती हैं।

3. नियमित आयुर्वेदिक डायबिटीज दवाएं लें (Take Ayurvedic Diabetes Medicine Regularly)

आयुर्वेद में डायबिटीज के लिए कई शक्तिशाली जड़ी-बूटियाँ हैं, जैसे मेथी, गुडमर, विजयसार, नीम के पत्ते, आंवला, जामुन की गुठली, आदि। आप इन जड़ी-बूटियों से बनी दवा का उपयोग किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से कर सकते हैं।

4. तनाव कम करें (Reduce Your Stress Level)

तनाव में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। आप अपने स्ट्रेस और तनाव कम करने के लिए, ये करें:

  • प्राणायाम
  • ध्यान (Meditation)
  • गहरी साँस लेने के व्यायाम (Deep breathing)
  • अपने शौक 

5. पूरी नींद लें (Sleep Well)

रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लेना जरूरी है। नींद की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है।

6. शुगर लेवल की नियमित जांच करें (Regularly Check Your Blood Sugar Levels)

अपने ब्लड शुगर लेवल पर नियमित नजर रखें। नियमित जांच से आपको पता चलता रहेगा कि शुगर कण्ट्रोल करने के आपके प्रयास कितनी कारगर है और इसमें आपको क्या बदलाव करने की जरूरत है।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

अगर प्यास, थकान, धुंधला दिखना या घाव देर से भरना जैसे लक्षण बने रहें, या शुगर लेवल बार-बार असामान्य रूप से ऊपर-नीचे हो रहा हो, तो घरेलू नुस्खों पर टिके रहने के बजाय डॉक्टर से मिलें। टाइप 1 डायबिटीज या इंसुलिन लेने वालों के लिए तो यह और भी जरूरी है, कोई भी नया उपाय आजमाने से पहले डॉक्टर से बात कर लें।

निष्कर्ष

शुगर (डायबिटीज) लाइलाज नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली और स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर चेतावनी है। अगर आप अपने आहार, नींद, और मानसिक शांति का ध्यान रखते हैं, तो शुगर को कंट्रोल कर लंबे समय तक एक सामान्य जीवन जी सकते हैं। इसलिए, उपर्युक्त घरेलू उपाय को नियमित तरीके से फॉलो करते रहें।

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसमें बताई गई कोई भी बात डायबिटीज (या किसी अन्य बीमारी) के डायग्नोसिस, इलाज, रोकथाम या ठीक करने का दावा नहीं करती। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए कृपया योग्य रजिस्टर्ड चिकित्सक से परामर्श लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):

Q1. मधुमेह का सर्वोत्तम उपचार क्या है?

Ans: खान-पान का ख्याल, नियमित व्यायाम, आयुर्वेदिक दवाई का सेवन, तनाव से दूर रहना, पूरी नींद लेना और शुगर लेवल का नियमित जांच मधुमेह का सर्वोत्तम उपचार है।

Q2. शुगर के लिए क्या खाएं?

Ans: शुगर को जड़ से ख़त्म करने के लिए साबुत अनाज, फाइबर-युक्त सब्जी, दालें, फल और हेल्थी फैट्स जैसे कि अखरोट खाएं।

Q3.शुगर बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?

Ans: अधिक आरामदायक जीवन, ख़राब खान-पान और तनाव शुगर बढ़ने का मुख्य कारण है। जेनेटिक्स के कारण भी शुगर होता है।

Q4.शुगर के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा कौन सी है?

Ans: शुगर के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा गुड़मर (गुरमर) और पुनर्नवा है। आपको अपने डॉक्टर से मिलकर ही इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों या इनसे बने दवाओं का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर परामर्श आपको सही डोज और मात्रा जानने में मदद करता है और साइड इफेक्ट्स से बचाता है।

Q5. शुगर के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा कौन सी है?

Ans: शुगर के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा गुड़मर (गुरमर) और पुनर्नवा है। आपको अपने डॉक्टर से मिलकर ही इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों या इनसे बने दवाओं का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर परामर्श आपको सही डोज और मात्रा जानने में मदद करता है और साइड इफेक्ट्स से बचाता है।

Back to blog

Dr. Prachi Sharma Vats – Ayurvedic Physician, Author & Wellness Expert

Dr. Prachi Sharma Vats is a dedicated Ayurvedic physician specializing in Ayurvedic nutrition, women’s hormonal health, and PCOD management. She holds a Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) degree from Shri Krishna AYUSH University, Kurukshetra.

Currently associated with Sheopal’s, a leading Ayurvedic and wellness brand, Dr. Prachi focuses on treating lifestyle related disorders through holistic Ayurvedic practices, personalized diet guidance, and natural healing therapies. Her approach blends classical Ayurvedic wisdom with modern health insights to promote sustainable well-being.

Thoughts on "शुगर लेवल कैसे कम करें? जानें ब्लड शुगर के लक्षण और उपाय"

Leave a comment

Recent Post

शुगर लेवल कम करने के उपाय और आयुर्वेदिक तरीके - Sugar Level Kam Karne Ke Upay

शुगर लेवल कम करने के उपाय और आयुर्वेदिक तरीके - Sugar Level Kam Karne Ke Upay

Aug 22, 26

आंवला जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान (Amla Juice Ke Fayde,Uses And Side Effects In Hindi)

आंवला जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान (Amla Juice Ke Fayde,Uses And Side Effects In Hindi)

Aug 12, 26

Best Seller

50%OFF Sheopal's LiverX Factor Capsule
LiverX Factor | Ayurvedic Liver Care Capsules | 60 Caps
₹ 999.00₹ 1,990.00
₹ 899.10 Prepaid
23%OFF Sheopal’s Slimo Capsules
Slimo Capsules | Daily Weight Wellness Support | 60 Capsules
₹ 1,990.00₹ 2,595.00
₹ 1,791.00 Prepaid