स्टेमिना बढ़ाने के घरेलू उपाय और स्टेमिना बढ़ाने 10 आसान आयुर्वेदिक तरीके (Home Remedies to Boost Stamina)

स्टेमिना बढ़ाने के घरेलू उपाय

क्या आप थोड़ा सा काम करने के बाद ही थक जाते हैं? सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलने लगती है? या फिर दिन के बीच में ही शरीर जवाब दे देता है? अगर ऐसा है, तो यह आपके कमजोर स्टेमिना की निशानी हो सकती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खान-पान, नींद की कमी और तनाव की वजह से बहुत से लोगों का स्टेमिना धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है।

 लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। स्टेमिना बढ़ाने के घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक तरीकों से आप अपने शरीर को अंदर से मजबूत बना सकते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे सही खान-पान, असरदार जड़ी-बूटियां, एक्सरसाइज और वो 10 आसान आयुर्वेदिक तरीके जो आपके स्टेमिना को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

स्टेमिना क्या होता है?  (What is Stamina?)

स्टेमिना का मतलब है शरीर की वह क्षमता जिससे वह लंबे समय तक शारीरिक या मानसिक काम कर सके। अच्छा स्टेमिना होने पर इंसान बिना थके ज्यादा काम कर पाता है, मन शांत रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

स्टेमिना और शरीर की कार्यक्षमता को बेहतर समझने के लिए आप यह रिसर्च भी देख सकते हैं National Library of Medicine 

स्टैमिना कैसे बढ़ाएँ यह जानने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि स्टेमिना कमजोर क्यों होता है।

स्टैमिना कम होने के कारण  (Causes of Low Stamina)

यह समझना जरूरी है कि स्टैमिना कम होने के कारण क्या हो सकते हैं, तभी सही उपाय किए जा सकते हैं:

  • गलत खान-पान – जंक फूड, तला-भुना और पोषण की कमी
  • नींद पूरी न होना – रात को देर तक जागना
  • पानी कम पीना – शरीर में पानी की कमी से थकान बढ़ती है
  • शारीरिक गतिविधि न करना – लंबे समय तक बैठे रहने की आदत
  • तनाव और चिंता – मानसिक थकान भी स्टेमिना को कमजोर करती है

शरीर में स्टेमिना की कमी क्यों होती है — इसका मुख्य कारण शरीर को जरूरी पोषण न मिलना है। जब आयरन, विटामिन B12, प्रोटीन और अच्छे कार्बोहाइड्रेट की कमी होती है, तो ऊर्जा बनाने की क्षमता घट जाती है।

स्टेमिना बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home Remedies to Boost Stamina) 

दिनभर की थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए ये आसान घरेलू उपाय आपके स्टेमिना को नैचुरली सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। 

1. केला 

स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या खाएँ ? इस सवाल का सबसे सरल और सस्ता जवाब है केला। केले में नैचुरल शुगर, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो शरीर को जल्दी ऊर्जा देते हैं। एक्सरसाइज से पहले एक केला खाना बहुत फायदेमंद होता है।केला, अनार, सेब और तरबूज जैसे फल रोज की डाइट में जरूर शामिल करें।

2. भीगे हुए बादाम और अखरोट

रात को 5-6 बादाम और 2 अखरोट पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। इनमें मौजूद ओमेगा-3, प्रोटीन और विटामिन E दिमाग और शरीर दोनों को ऊर्जा देते हैं और थकान कम करने में मदद करते हैं।

स्टैमिना बढ़ाने के घरेलू  उपाय में भीगे हुए बादाम और अखरोट एक बेहद आसान और असरदार विकल्प माने जाते हैं। 

3. आंवला 

आंवला शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जिससे खून की मात्रा बढ़ती है और थकान कम होती है। आंवले का रस सुबह खाली पेट पीना स्टेमिना के लिए अच्छा माना जाता है। इसे शहद के साथ मिलाकर पीने से फायदा और भी बेहतर होता है।आंवला एक पुराना और भरोसेमंद नुस्खा है जो पीढ़ियों से इस्तेमाल होता आ रहा है।

4. खजूर और दूध

खजूर में आयरन, फाइबर और नैचुरल शुगर भरपूर होती है। रोज रात को 2-3 खजूर गर्म दूध के साथ लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी दूर हो सकती है। यह उपाय बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए उपयोगी है।खजूर और दूध का यह घरेलू नुस्खा रात को लेने से नींद भी अच्छी आती है और सुबह शरीर तरोताज़ा महसूस होता है।

5. हल्दी वाला दूध

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो शरीर की सूजन को कम करता है और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है। रात को सोने से पहले हल्दी दूध पीने से नींद अच्छी आती है और शरीर रात भर में खुद को रिपेयर करता है।हल्दी वाला दूध एक ऐसा घरेलू उपाय है जिसे रोज़  की आदत बनाया जा सकता है।

6. च्यवनप्राश

च्यवनप्राश आयुर्वेद का एक पुराना फॉर्मूला है जिसमें आंवला, अश्वगंधा और कई जड़ी-बूटियां होती हैं। रोज़  सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश खाने से इम्युनिटी और स्टेमिना दोनों बेहतर हो सकते हैं। सर्दियों में यह और भी ज्यादा असरदार होता है।स्टेमिना बढ़ाने की दवा के रूप में च्यवनप्राश को घर में रखना एक समझदारी भरा फैसला है।

स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या खाएँ?( What should I eat to increase stamina?)

अगर आप दिनभर थकान महसूस करते हैं और शरीर में जल्दी ऊर्जा खत्म हो जाती है, तो सही खान-पान से स्टैमिना बढ़ाना सबसे आसान और असरदार तरीका है। 

  • प्रोटीन के लिए:

दाल, चना, राजमा, अंडे, पनीर, दही, मूंगफली और सोयाबीन रोज की डाइट में शामिल करें।

  • कार्बोहाइड्रेट के लिए:

ओट्स, ब्राउन राइस, रागी, सकरगन्दि  और साबुत अनाज शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं।

  • विटामिन और मिनरल के लिए:

हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकोली और फल जैसे अनार, केला, संतरा और पपीता बेहद जरूरी हैं।

Stamina badhane ke liye kya khaye  इन सभी चीज़ों के साथ रोज़ाना 8–10 गिलास पानी पीना भी उतना ही ज़रूरी है। 

स्टेमिना बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज ( Exercises to Increase Stamina)

सिर्फ खान-पान से नहीं, स्टेमिना बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज भी उतनी ही जरूरी है।

1. दौड़ना या जॉगिंग : रोज़ 20-30 मिनट दौड़ने से हृदय की कार्यक्षमता बढ़ती है और फेफड़े मजबूत होते हैं।

2. तैराकी : यह पूरे शरीर की एक्सरसाइज है और स्टेमिना बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

3. साइकिल चलाना : साइकिलिंग से पैर की मांसपेशियां और दिल दोनों मजबूत होते हैं।

4. स्किपिंग (रस्सी कूदना): सिर्फ 10 मिनट रस्सी कूदने से हार्ट रेट बढ़ती है और स्टेमिना तेजी से सुधरता है।

5. योग और प्राणायाम : सच कहें तो योग और प्राणायाम से सस्ता और असरदार कोई उपाय नहीं है। कपालभाति करने से पेट की चर्बी कम होती है और शरीर में गर्मी बढ़ती है। अनुलोम-विलोम से दिमाग शांत होता है और सांस लेने का तरीका बेहतर होता है। स्टेमिना बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज की शुरुआत अगर घर से ही करनी हो तो सुबह 15-20 मिनट का प्राणायाम सबसे अच्छा पहला कदम है।

 स्टेमिना बढ़ाने के 10 आसान आयुर्वेदिक तरीके (10 Easy Ayurvedic Ways to Boost Stamina)

अगर आप स्टेमिना को नैचुरल और लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो ये आयुर्वेदिक तरीके आपके लिए एक बेहतर शुरुआत हो सकते हैं। 

1. अश्वगंधा

अगर कोई एक चीज है जो लगभग हर आयुर्वेदिक डॉक्टर स्टेमिना के लिए सुझाता है , वो है अश्वगंधा। इसे लेने के बाद बहुत से लोग कहते हैं कि नींद बेहतर हुई, थकान कम लगी और शरीर में हल्कापन आया। रात को सोने से पहले एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर पीना सबसे आसान तरीका है। बस ध्यान रहे  एक-दो दिन में चमत्कार नहीं होगा, इसे कम से कम 4-6 हफ्ते नियमित लेना जरूरी है।

2. शतावरी

शतावरी के बारे में ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता, लेकिन यह सच में काम करती है। खासकर महिलाओं में जब हार्मोन का उतार-चढ़ाव होता है तो थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है  शतावरी इस परेशानी में राहत दे सकती है। पुरुष भी इसे ले सकते हैं। किसी भी अच्छी आयुर्वेदिक दुकान पर यह पाउडर या कैप्सूल दोनों रूप में मिल जाती है।

3. शिलाजीत

पहाड़ों की चट्टानों से निकलने वाला यह काला पदार्थ देखने में भले अजीब लगे लेकिन इसके फायदे जबरदस्त हैं। इसमें 85 से ज़्यादा  खनिज तत्व होते हैं। जो लोग हमेशा थके हुए रहते हैं, जिनका शरीर मेहनत के बाद जल्दी रिकवर नहीं होता  उनके लिए शिलाजीत बहुत काम की चीज है।

 4. सफेद मूसली

सफेद मूसली का नाम सुनते ही लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ पुरुषों के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह शरीर की सामान्य कमजोरी दूर करने के लिए भी बहुत काम आती है। जो लोग बहुत पतले हैं, जिनका वजन नहीं बढ़ता या जो जल्दी थक जाते हैं उनके लिए दूध के साथ सफेद मूसली पाउडर लेना फायदेमंद हो सकता है।स्टेमिना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा में सफेद मूसली एक ऐसा विकल्प है जिसे अक्सर नज़र अंदाज़ कर दिया जाता है लेकिन यह सच में असर करती है।

5. त्रिफला 

जब पाचन सही होता है तो शरीर खाने से ज्यादा पोषण लेता है और ऊर्जा बेहतर बनती है। त्रिफला तीन फलों आंवला, बहेड़ा और हरड़  से मिलकर बनता है। रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण लेने से पाचन और स्टेमिना दोनों सुधरते हैं।

6. गिलोय 

गिलोय को आयुर्वेद में अमृता भी कहते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाती है, शरीर की थकान दूर करती है और बीमारियों से लड़ने की ताकत देती है। गिलोय का रस या काढ़ा सुबह खाली पेट लिया जा सकता है।

7. मुलेठी 

मुलेठी फेफड़ों की क्षमता बढ़ाती है, जिससे शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। बेहतर ऑक्सीजन का मतलब है बेहतर ऊर्जा और कम थकान। मुलेठी को चाय में डालकर या पाउडर के रूप में लिया जा सकता है।

8. ब्राह्मी 

ब्राह्मी मानसिक थकान को दूर करती है और दिमाग को तेज रखती है। जो लोग मानसिक काम ज्यादा करते हैं, उनके लिए ब्राह्मी बहुत उपयोगी है। यह तनाव कम करती है, जिससे शरीर की ऊर्जा बर्बाद नहीं होती।

9. विदारीकंद

विदारीकंद एक कम जानी-पहचानी लेकिन बेहद असरदार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। यह शरीर को पोषण देती है, मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और स्टेमिना बढ़ाने में मदद करती है। इसे दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है।

10. अश्वगंधा और शिलाजीत का कॉम्बिनेशन

पुरुषों के लिए सबसे शक्तिशाली आयुर्वेदिक दवा के रूप में अश्वगंधा और शिलाजीत का एक साथ उपयोग बहुत प्रभावशाली माना जाता है। यह कॉम्बिनेशन शरीर को ऊर्जा देता है, थकान दूर करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। लेकिन इसे हमेशा किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही लें।

अगर आप इन सभी जड़ी-बूटियों को अलग-अलग लेने में परेशानी महसूस करते हैं, तो आजकल ऐसे आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन भी उपलब्ध हैं, जैसे Sheopal’s Herb 69 Vibe Booster Stamina Tablets, जिनमेंअश्वगंधा, कौंच बीज,जिनसेंग ,और गोखरू जैसे अन्य ऊर्जा देने वाली जड़ी-बूटियाँ एक साथ मिलती हैं।

स्टैमिना कैसे बढ़ाए — कुछ जरूरी बातें (How to Increase Stamina — Some Essential Points)

  • एकदम से बहुत ज्यादा एक्सरसाइज न करें, धीरे-धीरे शुरुआत करें
  • खाना समय पर खाएं और नाश्ता कभी न छोड़ें
  • तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें
  • स्क्रीन टाइम कम करें और रात को जल्दी सोएं
  • शराब और धूम्रपान से दूर रहें

स्टेमिना बढ़ाने की दवा लेने से पहले इन बुनियादी बातों को जरूर अपनाएं।

निष्कर्ष (Conclusion)

स्टेमिना बढ़ाने के घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक तरीके अपनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस जरूरत है थोड़े धैर्य और नियमितता की। केला, आंवला, भीगे बादाम, खजूर-दूध जैसे घरेलू नुस्खे और अश्वगंधा, शिलाजीत, शतावरी जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आपके शरीर को अंदर से मजबूत बना सकती हैं। साथ ही सही खान-पान, नियमित एक्सरसाइज और अच्छी नींद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

याद रखें, स्टैमिना कैसे बढ़ाए इसका जवाब रातोंरात नहीं मिलता  लेकिन अगर आप इन उपायों को लगातार अपनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आप खुद फर्क महसूस करेंगे। अगर थकान बहुत ज्यादा हो या लंबे समय से बनी हो, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

Q1. स्टैमिना कैसे बढ़ाएँ घरेलू उपाय?

Ans: संतुलित आहार, रोज़ाना एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और भीगे बादाम, केला व आंवला जैसे घरेलू उपाय स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं।

Q2. स्टेमिना बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

Ans: स्टेमिना के लिए अश्वगंधा, शिलाजीत और सफेद मूसली जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ उपयोगी मानी जाती हैं।

Q3. पुरुषों के लिए सबसे शक्तिशाली आयुर्वेदिक दवा कौन सी है?

Ans: अश्वगंधा और शिलाजीत का संयोजन पुरुषों की ताकत और स्टेमिना बढ़ाने के लिए प्रभावी माना जाता है।

Q4.शरीर में स्टेमिना की कमी क्यों होती है?

Ans: पोषण की कमी, नींद की कमी, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी से स्टेमिना कमजोर हो जाता है।

Q5.कौन सा फल खाने से स्टेमिना बढ़ता है?

Ans: केला, अनार और सेब जैसे फल शरीर को तुरंत ऊर्जा देकर स्टेमिना बढ़ाने में मदद करते हैं।

Q6.कौन सी एक्सरसाइज से स्टैमिना बढ़ता है?

Ans: दौड़ना, साइकिलिंग, तैराकी और रस्सी कूद जैसी कार्डियो एक्सरसाइज स्टैमिना बढ़ाने में सबसे प्रभावी होती हैं।

Q7.स्टेमिना बढ़ाने के लिए क्या खाएँ?

Ans: प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर संतुलित आहार जैसे दाल, अनाज, फल और हरी सब्जियां स्टेमिना बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।

Back to blog

Dr. Prachi Sharma Vats – Ayurvedic Physician, Author & Wellness Expert

Dr. Prachi Sharma Vats is a dedicated Ayurvedic physician specializing in Ayurvedic nutrition, women’s hormonal health, and PCOD management. She holds a Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) degree from Shri Krishna AYUSH University, Kurukshetra.

Currently associated with Sheopal’s, a leading Ayurvedic and wellness brand, Dr. Prachi focuses on treating lifestyle related disorders through holistic Ayurvedic practices, personalized diet guidance, and natural healing therapies. Her approach blends classical Ayurvedic wisdom with modern health insights to promote sustainable well-being.

Thoughts on "स्टेमिना बढ़ाने के घरेलू उपाय और स्टेमिना बढ़ाने 10 आसान आयुर्वेदिक तरीके (Home Remedies to Boost Stamina)"

Leave a comment

Recent Post

केसर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान (Kesar Benefits,Uses and Side Effects)

केसर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान (Kesar Benefits,Uses and Side Effects)

May 29, 26

मोरिंगा पाउडर के फायदे और नुकसान (Moringa Powder Benefits and Side Effects)

मोरिंगा पाउडर के फायदे और नुकसान (Moringa Powder Benefits and Side Effects)

May 25, 26

मोटापा कैसे कम करें? तेजी से वजन घटाने के 10 आसान घरेलू उपाय (Motapa Kaise Kam Kare)

मोटापा कैसे कम करें? तेजी से वजन घटाने के 10 आसान घरेलू उपाय (Motapa Kaise Kam Kare)

May 23, 26

करेला जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान (karela juice ke fayde,Uses and Side Effects)

करेला जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान (karela juice ke fayde,Uses and Side Effects)

May 15, 26

बवासीर का देसी इलाज: घरेलू उपाय, डाइट प्लान और आयुर्वेदिक तरीके (Bawaseer ka Desi Ilaj)

बवासीर का देसी इलाज: घरेलू उपाय, डाइट प्लान और आयुर्वेदिक तरीके (Bawaseer ka Desi Ilaj)

May 09, 26

Best Seller