केसर सिर्फ खाने को रंग देने वाला सिर्फ एक महंगा मसाला नहीं है। ये आयुर्वेद में एक जानी-मानी जड़-बूटी है जो आपको स्वस्थ्य से जुड़े कई फायदे देती है।
इसमें क्रोसिन, सेफ्रेनल और पिक्रोक्रोसिन जैसे सक्रिय यौगिक होते हैं जिन पर दुनियाभर में शोध हो रहे हैं, डिप्रेशन, याददाश्त, यौन स्वास्थ्य और इम्यूनिटी जैसे विषयों पर।
हालाँकि केसर खाने के फायदे (kesar khane ke fayde) वास्तविक हैं, लेकिन बाज़ार में किए जाने वाले तरह-तरह के दावों की वजह से अक्सर किसी भी चीज़ पर भरोसा करना नामुमकिन हो जाता है।।
इसलिए आज हम इस लेख में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए केसर के फायदे, गर्भावस्था में इसका उपयोग, और किन स्थितियों में इससे बचना चाहिए, यह सब विस्तार से बताएंगे।
|
Table of Contents:
- केसर क्या है? (What is Kesar?)
- केसर खाने के फायदे (Kesar Khane ke Fayde)
- पुरुषों के लिए केसर के फायदे (Kesar Benefits for Male)
- महिलाओं के लिए केसर के फायदे (Benefits of Kesar for Women)
- केसर दूध के फायदे (Kesar Doodh Benefits)
- केसर के नुकसान (Side Effects of Kesar)
- असली केसर कैसे पहचानें? (How to Recognize Real Kesar)
- केसर के फायदे और नुकसान (Benefits and Side Effects of Kesar)
- निष्कर्ष (Conclusion)
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
|
केसर क्या है? (What is Kesar?)
केसर यानी Saffron (Crocus sativus) फूल के अंदर मौजूद लाल रंग के पतले धागे होते हैं, जिन्हें सुखाकर केसर तैयार किया जाता है। एक किलो केसर तैयार करने के लिए करीब डेढ़ से दो लाख फूल चाहिए होते हैं, इसीलिए यह दुनिया का सबसे महंगा मसाला माना जाता है।
इसमें तीन मुख्य तत्व होते हैं जो इसे खास बनाते हैं: क्रोसिन (रंग के लिए), सेफ्रेनल (खुशबू के लिए), और पिक्रोक्रोसिन (स्वाद के लिए)। साथ ही विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी इसमें भरपूर मिलते हैं।
केसर खाने के फायदे (Kesar Khane ke Fayde)
आपने केसर तो बहुत खाया होगा, पर क्या आपको पता है कि इसके क्या फायदे होते हैं? तो चलिए जानते हैं केसर खाने के फायदे (benefits of kesar) वो भी विस्तार में।
मूड ठीक करता है (Improves Mood)
केसर को "Sunshine Spice" भी कहा जाता है। इसमें मौजूद क्रोसिन और सेफ्रेनल दिमाग में सेरोटोनिन बढ़ाते हैं (यही वो केमिकल है जो हमें खुश रखता है)। कई शोधों में पाया गया है कि रोज़ 30 मिलीग्राम केसर का सेवन हल्के डिप्रेशन में उतना ही कारगर हो सकता है जितनी कुछ दवाएँ।
अगर आप बिना किसी वजह के उदास रहते हैं या चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं, तो रात को केसर वाला दूध पिएँ, इससे आपको फायदा महसूस हो सकता है।
इम्यूनिटी को अंदर से मज़बूत बनाता है (Makes Immunity Stronger)
अक्सर लोगों का सवाल होता है - क्या केसर इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है? बिल्कुल करता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर को बाहरी संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करती है। मौसम बदलते वक्त सर्दी-खाँसी से बचना है तो केसर वाला दूध रोज़ाना पीना शुरू करें।
याददाश्त बढ़ाए (Improves Memory)
केसर में क्रोसिन नाम का तत्व न्यूरॉन्स को नुकसान से बचाता है। बुजुर्गों में भूलने की बीमारी (अल्जाइमर) के शुरुआती लक्षणों में केसर के सेवन से फर्क देखा गया है। बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ानी हो, या खुद की याददाश्त सुधारनी हो, केसर को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक अच्छा फैसला है।
पेट और पाचन की दिक्कतें दूर करे (Relieves Stomach & Digestive Issues)
गैस, अपच, पेट में भारीपन, अगर ये समस्याएँ आपकी रोज़ की साथी बन गई हैं, तो केसर का सेवन आपकी सहायता कर सकता है। आयुर्वेद में इसे "दीपन" यानी पाचन को सुधारने वाला माना गया है। यह आँतों की सूजन भी कम करता है।
दिल का ख्याल रखे (Takes Care of Heart)
केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाए रखते हैं। नियमित सेवन से रक्तचाप सामान्य रहता है और हृदय रोग का खतरा घटता है।
नींद में सहायता (Helps with Sleep)
नींद न आना आजकल बहुत आम समस्या है। केसर में सेफ्रेनल होता है जिसमें प्राकृतिक sedative यानी शांत करने वाले गुण होते हैं। रात को सोने से आधे घंटे पहले केसर वाले दूध से आपका मन शांत होता है और नींद गहरी आती है।
पुरुषों के लिए केसर के फायदे (Kesar Benefits for Male)
पुरुषों को केसर खाने से क्या फायदा होता है - सच बताएँ तो पुरुष के लिए केसर के फायदे (saffron benefits for men) काफी ठोस और शोध-समर्थित हैं।
यौन स्वास्थ्य में सुधार: केसर टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बेहतर करने में मदद करता है। इससे यौन इच्छा और क्षमता दोनों पर सकारात्मक असर पड़ता है। कई पुरुष जो ED यानी erectile dysfunction की समस्या से जूझते हैं, उनमें केसर के सेवन से सुधार देखा गया है।
शिलाजीत और केसर का कॉम्बो: शिलाजीत केसर के फायदे की चर्चा आयुर्वेद में बहुत होती है। दोनों को साथ लेने से पुरुषों की शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति और ऊर्जा में उल्लेखनीय सुधार होता है। यह कॉम्बो खासतौर पर 35-40 की उम्र के बाद बहुत फायदेमंद है। अगर आप शिलाजीत और केसर को फायदेमंद ढूँढ़ रहे हैं तो आप Sheopal’s Shelavista Shilajit Gold Capsules को आजमा सकते हैं।
स्पर्म क्वालिटी: कुछ शोधों में यह भी सामने आया है कि केसर शुक्राणुओं की संख्या (sperm quantity) और गतिशीलता दोनों को बेहतर कर सकता है।
पुरुषों को केसर का उपयोग कैसे करना चाहिए? (How to take Kesar?)
सबसे आसान तरीका है - रात को गर्म दूध में 3-4 केसर के धागे डालकर पीना। पर अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।
महिलाओं के लिए केसर के फायदे (Benefits of Kesar for Women)
अब हम देखेंगे केसर महिलाओं को कैसे फायदा देता है।
पीरियड्स का दर्द कम करे: मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द में केसर बहुत लाभदायक है। यह गर्भाशय की माँसपेशियों को आराम देता है और PMS के लक्षणों को भी कम करता है।
हार्मोन संतुलित रखे: थायरॉयड हो या PCOS, महिलाओं में हार्मोनल गड़बड़ी बहुत आम हो गई है। केसर का नियमित और सीमित सेवन हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकता है।
चेहरे पर केसर लगाने के फायदे: केसर को कच्चे दूध में घोलकर चेहरे पर लगाने से रंगत निखरती है, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और झाइयाँ कम होती हैं।
गर्भावस्था में केसर का सेवन: सही समय और सही मात्रा (Consuming Saffron During Pregnancy: The Right Time and the Right Amount)
अगर आप गर्भावस्था में केसर लेना चाहते हैं तो आपको कुछ निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा।
प्रेगनेंसी में केसर किस महीने से खाना चाहिए?
पहले तीन महीने में बिल्कुल न लें क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और गर्भाशय में संकुचन हो सकता है। पाँचवें महीने के बाद डॉक्टर की सलाह से शुरू करें।
प्रेगनेंसी में कौन सा केसर खाना चाहिए?
हमेशा शुद्ध कश्मीरी केसर चुनें। मिलावटी केसर से नुकसान हो सकता है। किसी भरोसेमंद दुकान या ब्रांड से ही खरीदें।
गर्भावस्था में केसर खाने के फायदे:
- कब्ज़ और अपच कम होती है
- मूड स्विंग्स में राहत मिलती है
- नींद बेहतर होती है
- रक्तचाप नियंत्रित रहता है
Note: यह एक आम धारणा है कि केसर खाने से शिशु की त्वचा गोरी होती है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन केसर माँ की सेहत के लिए निश्चित रूप से फायदेमंद है।
केसर दूध के फायदे (Kesar Doodh Benefits)
केसर को दूध में मिलकर पीने की सलाह तो बहुत लोग देते है पर इसके पीछे का कारण क्या होता, क्या अपने कभी सोचा है?
दूध में कैल्शियम होता है और केसर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, जो दोनों मिलकर हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, त्वचा चमकाते हैं, और अच्छी लाने में मदद करते हैं।
केसर दूध बनाने का सही तरीका: एक गिलास गर्म दूध लें, उसमें 3-4 केसर के धागे डालें और 5 मिनट भीगने दें। चाहें तो चुटकी भर हल्दी और थोड़ा शहद मिलाएँ। रात को सोने से पहले पिएँ।
केसर के नुकसान (Side Effects of Kesar)
हालांकि केसर फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
- ज़्यादा मात्रा में लेने से उल्टी, चक्कर और सिरदर्द हो सकता है
- जिन्हें निम्न रक्तचाप की समस्या है वो सावधानी रखें
- खून पतला करने वाली दवाएं खा रहे हैं तो डॉक्टर से पूछकर लें
- 5 ग्राम से ज़्यादा केसर एक दिन में लेना खतरनाक हो सकता है
- कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है शुरुआत में कम मात्रा से करें
असली केसर कैसे पहचानें? (How to Recognize Real Kesar)
आजकल बाजार में नकली केसर काफी बिकता है। असली केसर पहचानने के लिए कुछ बातें ध्यान रखें:
- असली केसर पानी में धीरे-धीरे रंग छोड़ता है
- इसकी खुशबू तेज और प्राकृतिक होती है
- असली केसर तुरंत पूरी तरह घुलता नहीं है
- स्वाद हल्का कड़वा होता है
केसर के फायदे और नुकसान (Benefits and Side Effects of Kesar)
ये हैं कुछ केसर के फायदे और नुकसान:
|
केसर के फायदे
|
केसर के नुकसान
|
|
मूड बेहतर करता है और हल्के डिप्रेशन में राहत देता है
|
अधिक मात्रा में लेने पर उल्टी, मतली और सिरदर्द हो सकता है
|
|
इम्यूनिटी को मज़बूत बनाता है
|
निम्न रक्तचाप (Low BP) वालों में BP और कम हो सकता है
|
|
याददाश्त तेज़ करता है और दिमाग को स्वस्थ रखता है
|
बच्चों को अधिक मात्रा में देना हानिकारक हो सकता है
|
|
पाचन तंत्र दुरुस्त करता है, गैस और अपच में राहत देता है
|
खून पतला करने वाली दवाओं के साथ लेने पर नुकसानदायक हो सकता है
|
|
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखता है
|
कुछ लोगों को केसर से एलर्जी की समस्या हो सकती है
|
|
पुरुषों की यौन शक्ति, स्टैमिना और स्पर्म क्वालिटी बेहतर करता है
|
मधुमेह की दवा के साथ लेने पर ब्लड शुगर बहुत कम हो सकती है
|
|
महिलाओं में पीरियड्स के दर्द और PMS के लक्षण कम करता है
|
गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में गर्भाशय संकुचन का खतरा रहता है
|
|
त्वचा की रंगत निखारता है और दाग-धब्बे हल्के करता है
|
_ _
|
निष्कर्ष (Conclusion)
केसर एक प्राकृतिक और गुणकारी मसाला है, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। यह त्वचा, दिल, दिमाग और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है। सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
बस याद रखें: सही मात्रा में और ज़रूरत पड़े तो डॉक्टर की सलाह के साथ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):
Thoughts on "केसर खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान (Kesar Benefits,Uses and Side Effects)"