क्या आप जानते हैं कि भारत में आज 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं? और यह संख्या हर साल तेजी से बढ़ती जा रही है। गांव हो या शहर, हर तीसरे घर में कोई न कोई इस बीमारी से परेशान है। दवाइयां तो चलती रहती हैं, लेकिन ऐसे में यह सवाल बहुत जरूरी हो जाता है कि शुगर कंट्रोल कैसे करे घरेलू उपाय अपनाकर।
सच यह है कि आपकी अपनी रसोई में ही कई ऐसी चीजें हैं जो शुगर लेवल को काबू में रखने में मदद करती हैं। गुड़मार, मेथी, कलौंजी; यह सब सुनने में आम लगते हैं, लेकिन इनका असर बहुत गहरा है। इस ब्लॉग में हम आपको ऐसे आसान, प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीके बताएंगे जो आप घर पर ही अपना सकते हैं।
शुगर क्यों बढ़ती है और इसे कंट्रोल करना क्यों जरूरी है
जब हमारा शरीर सही मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता, तो खून में शुगर जमा होने लगती है। इसके पीछे कई वजहें होती हैं: ज्यादा मीठा खाना, बैठे रहने की आदत, मोटापा, नींद कम लेना और तनाव। कई बार यह परिवार में पहले से चली आ रही बीमारी की वजह से भी होता है। शुरुआत में कोई खास तकलीफ नहीं होती, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं।
लेकिन अगर शुगर लेवल कम करने के उपाय समय पर नहीं अपनाए तो यह धीरे-धीरे आंखों, किडनी, दिल और पैरों को नुकसान पहुंचाने लगती है। बार-बार प्यास लगना, थकान रहना, घाव देर से भरना, यह सब इस बात के संकेत हैं कि शुगर बढ़ रही है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी है।
शुगर कम करने के घरेलू उपाय - 8 आसान और असरदार तरीके
शुगर कंट्रोल कैसे करे घरेलू उपाय में सबसे पहले रसोई की चीजों पर नजर डालते हैं। ये सब आसानी से मिल जाती हैं।
1. मेथी दाना – रोजाना का साथी
मेथी दाना शुगर कंट्रोल करने के लिए पुराना घरेलू नुस्खा है। रात को एक चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट वह पानी पी लें और दाने चबा लें।
मेथी में फाइबर ज्यादा होता है जो खाने को धीरे पचाता है। आप इसे 2-3 हफ्ते लगातार आजमा सकते हैं। स्वाद थोड़ा कड़वा लगे तो थोड़ा सा नमक डाल लें।
2. कलौंजी
कलौंजी यानी काला जीरा, यह हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाता है। शुगर का घरेलु इलाज (sugar ka gharelu ilaaj) में कलौंजी का इस्तेमाल बहुत पुराना है। रोज सुबह खाली पेट आधा चम्मच कलौंजी के बीज चबाकर खाएं या फिर एक गिलास गर्म पानी में कलौंजी पाउडर मिलाकर पिएं।
यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बेहतर करने में मदद करता है और खाने के बाद बढ़ने वाली शुगर को काबू में रखता है।
3. दालचीनी
यह एक ऐसा मसाला है जो शुगर को कैसे कंट्रोल करें (sugar ko kaise control kare) इस सवाल का सीधा जवाब देता है। यह इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाता है। रोज सुबह गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से फायदा होता है। इसे चाय में भी मिला सकते हैं।
4. करेला जूस
करेला शुगर लेवल को संभालने में मदद करता है। एक ताजा करेला लें, उसे धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर ब्लेंडर में थोड़ा पानी डालकर जूस निकाल लें। सुबह खाली पेट आधा गिलास पीएं।
शुगर कम करने के घरेलु उपाय (sugar kam karne ke gharelu upay) में करेला सबसे असरदार माना जाता है। अगर कड़वाहट ज्यादा लगे तो इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला लें। हफ्ते में 4-5 दिन यह जूस पिएं।
5. आंवला और हल्दी
आंवले में विटामिन C भरपूर होता है और यह पैंक्रियास को बेहतर काम करने में मदद करता है। एक चम्मच आंवले का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर रोज सुबह लेना शुगर कम करने के में से एक उपाय है। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो सूजन कम करता है और शुगर को काबू करने में मदद करता है।
6. जामुन के बीज का पाउडर
जामुन का मौसम आए तो उसके बीज सुखाकर पाउडर बना लें। यह शुगर कम करने के उपाय (sugar kam karne ke upay) में बेहद कारगर माना जाता है। रोज आधा चम्मच यह पाउडर पानी के साथ लें। यह खाने से पहले शुगर को खून में धीरे-धीरे घुलने देता है।
7. नीम की पत्तियां
आयुर्वेद में नीम को शुगर को जड़ से खत्म करने के उपाय में शामिल किया जाता है। रोज सुबह 4-5 नीम की ताजी पत्तियां चबाना या उनका रस पीना लाभदायक है। नीम कड़वा जरूर होता है, लेकिन यह खून साफ करता है और शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।
8. तुलसी की पत्तियां
तुलसी हर घर में होती है और यह शुगर कंट्रोल कैसे करे घरेलू उपाय का एक आसान और सस्ता तरीका है। सुबह खाली पेट 5-7 तुलसी की पत्तियां चबाएं। यह इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को मजबूत करती है।
शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं?
सिर्फ घरेलू नुस्खे काफी नहीं हैं। खाने में बदलाव करना भी शुगर कंट्रोल करने के उपाय (sugar control karne ke upay) का जरूरी हिस्सा है।
|
क्या खाएं:
|
क्या कम करें:
|
|
हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, लौकी, करेला
|
मैदा, सफेद चावल, सफेद ब्रेड
|
|
साबुत अनाज जैसे जौ, ओट्स, भूरा चावल
|
मीठे पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक, पैकेट जूस
|
|
दालें और फलियां
|
मिठाई, बिस्किट, केक
|
|
अखरोट, बादाम (कम मात्रा में)
|
तला-भुना खाना
|
|
ताजे फल जैसे जामुन, सेब, नाशपाती
|
डेयरी और फैट: फुल फैट दूध, पनीर, और मक्खन
|
जीवनशैली में बदलाव: शुगर को कंट्रोल रखने का असली राज
शुगर कंट्रोल कैसे करे घरेलू उपाय सिर्फ खाने-पीने तक सीमित नहीं। रोज की आदतें भी बहुत मायने रखती हैं।
- सुबह 30 मिनट तेज चलना शुरू करें। घर के आंगन या छत पर भी कर सकते हैं।
- रात को 10 बजे तक सो जाएं। कम नींद से शुगर बढ़ती है।
- तनाव कम करने के लिए 5 मिनट गहरी सांस लें। आंखें बंद करके बैठें।
शुगर को जड़ से खत्म करने का इलाज लोग खोजते हैं लेकिन घरेलू तरीके से शुगर को जड़ से खत्म करने के उपाय में सबसे अच्छा है रोज की आदतों को सुधारना।
ध्यान रखने वाली बातें:
- घरेलू उपाय डॉक्टर की दवा की जगह नहीं लेते, बल्कि उनके साथ काम करते हैं।
-
शुगर खत्म करने का उपाय ढूंढते समय पहले अपने डॉक्टर से बात करें।
- शुगर लेवल घर पर नापते रहें।
- कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
निष्कर्ष
शुगर कंट्रोल कैसे करे घरेलू उपाय: इसका जवाब है सही खानपान, नियमित कसरत, तनाव से दूरी और प्राकृतिक नुस्खों का सहारा। करेला, मेथी, दालचीनी, आंवला, नीम और तुलसी जैसे घरेलू उपाय सदियों से काम आते रहे हैं। इन्हें अपनी रोज की जिंदगी में शामिल करें और डॉक्टर की दवा भी नियमित रूप से लेते रहें।
यदि आप एक आयुर्वेदिक तरीका ढूंढ रहे हैं तो आप Sheopal’s Herbal Diabdex Capsules इस्तेमाल कर सकते है। कुएंकी इसमें है मेथी, कलोंजी, पुनर्नवा, गुड़मार जैसे आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स जो शुगर लेवल को मैनेज करने में सपोर्ट करता ह।
अस्वीकरण: इस ब्लॉग में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको डायबिटीज है या शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो कोई भी घरेलू उपाय अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।
FAQs;
Q1. शुगर के घरेलू उपाय क्या हैं?
Ans: करेला, मेथी, दालचीनी, नीम, तुलसी, कलौंजी और आंवला; यह सब शुगर कंट्रोल कैसे करे घरेलू उपाय अपनाने के सबसे आसान तरीके हैं।
Q2. शुगर के लिए सबसे अच्छी देसी दवा कौन सी है?
Ans: करेले का जूस और मेथी के दाने सबसे पुराने और आजमाए हुए देसी नुस्खे हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
Q3. शुगर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?
Ans: हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाएं। मैदा, मीठा और तला-भुना खाना बंद करें।
Q4.तुरंत शुगर कम करने के लिए क्या करें?
Ans: 10-15 मिनट तेज चलें, खूब पानी पिएं और मीठा खाना तुरंत बंद करें। बहुत ज्यादा शुगर होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
Q5.आयुर्वेद में शुगर के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है?
Ans: आयुर्वेद में गुड़मार, पुनर्नवा और कलौंजी को शुगर के लिए बहुत कारगर माना जाता है।
Q6.300 शुगर होने पर क्या करना चाहिए?
Ans: शुगर 300 से ऊपर होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें। यह खतरे का संकेत है और इस स्थिति में सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें।
Q7.गुड़ खाने से शुगर बढ़ती है या घटती है?
Ans: गुड़ भी चीनी की तरह ही शुगर बढ़ाता है। डायबिटीज के मरीजों को गुड़ भी कम मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए।
Dr. Prachi Sharma Vats – Ayurvedic Physician, Author & Wellness Expert
Dr. Prachi Sharma Vats is a dedicated Ayurvedic physician specializing in Ayurvedic nutrition, women’s hormonal health, and PCOD management. She holds a Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) degree from Shri Krishna AYUSH University, Kurukshetra.
Currently associated with Sheopal’s, a leading Ayurvedic and wellness brand, Dr. Prachi focuses on treating lifestyle related disorders through holistic Ayurvedic practices, personalized diet guidance, and natural healing therapies. Her approach blends classical Ayurvedic wisdom with modern health insights to promote sustainable well-being.
- Choosing a selection results in a full page refresh.
- Opens in a new window.
Thoughts on "शुगर कंट्रोल कैसे करे घरेलू उपाय? जानें प्राकृतिक और आयुर्वेदिक तरीके"