हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे: जानिए कारण, लक्षण और घरेलू इलाज (High Blood Pressure Ko Control Kaise Kare)

हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे- Blood Pressure Control Kaise Kare

कहने को तो हाई ब्लड प्रेशर एक बहुत ही सामान्य बीमारी है पर अगर वक़्त रहते बीपी का इलाज न किया जाये तो ये जानलेवा बन सकती है। इससे आपको स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, ब्रेन डैमेज और किडनी फेलियर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अक्सर लोग हाई बीपी के शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेती है। इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि हाई ब्लड प्रेशर क्या है, बीपी बढ़ने का कारण और इलाज, और हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें।

इस ब्लॉग में आप जानेंगे हाई बीपी से जुड़ी पूरी जानकारी, आसान भाषा में, ताकि आप समय रहते सही कदम उठा सकें और अपनी सेहत को सुरक्षित रख सकें।

हाई ब्लड प्रेशर क्या है? (What is Blood Pressure?)

जब आपका दिल खून को पंप करने के लिए धमनियों (arteries) पर ज़रूरत से ज्यादा दबाव डालता है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप कहा जाता है। सामान्य रक्तचाप लगभग 120/80 mmhg होता है, पर जब ब्लड प्रेशर रीडिंग 140/90 mmHg या उससे अधिक होती है तो वो उच्च रक्तचाप मानी जाती है।

वैसे तो दिनभर में ब्लड प्रेशर कई बार घटता और बढ़ता है पर जब ये लम्बे समय तक अधिक रहता है तो ये एक समस्या का विषय बन जाता है।

शुरुआत मैं हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण पहचान में नहीं आते, पर जैसे-जैसे ये बढ़ते हैं, ये आपके दिल, मस्तिष्क, और शरीर को नुकसान देना शुरू कर देते हैं। डॉक्टरों का कहना है की हाई ब्लड प्रेशर ज्यादातर लाइफस्टाइल पर निर्भर करता हैं। अगर आप सही वक्त पर अपनी आदतों को सुधर लेते है तो आप अन्य बड़ी बिमारियों से बच सकते हैं।

बीपी बढ़ने का मुख्य कारण (BP Badhne ke Karan)

उच्च रक्तचाप के कई कारण हैं, और ये हैं कुछ मुख्य:

तनाव: अगर आपको लम्बे समय तक मानसिक तनाव है तो ये आपको हाइपरटेंशन (hypertension) यानि बीपी का शिकार बना सकता है।

अधिक नमक सेवन: ज्यादा नमक खाने से आपका बीपी कई हद तक बढ़ सकता है। 

मोटापा: वजन ज्यादा होने की वजह से आपके दिल को रक्त पंप करने में दिक्कतें आ सकती है।  इसके अलावा मोटापे की वजह से आपके शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ती है जो हाई बीपी का एक मुख्य कारण है। 

शारीरिक गतिविधि की कमी: जितना आप अपने शरीर को आराम देते है, आपका बीपी उतना ही बढ़ता है।

नशीले पदार्थों का सेवन: नशीली चीजें जैसे शराब, धूम्रपान, इत्यादि आपके रक्तचाप को बढ़ा सकता है। 

बीपी का पारिवारिक इतिहास: अगर आपके परिवार में किसी को बीपी की समस्या रह चुकी है तो सम्भावना है की आपको भी उच्च रक्तचाप का सामना करना पड़ेगा। 

गलत खान-पान: ज्यादा ताली-भुनी चीजें और प्रोसेस्ड खाना खाने से आपका बीपी कम समय मैं बहुत बढ़ सकता है। 

हाई बीपी के लक्षण (Symptoms of High Blood Pressure)

अगर आपको शक है की आप हाई बीपी के शिकार हैं तो इन लक्षण को देखिये जो हाई बीपी की तरफ इशारा करते हैं:

  • सिर में भारीपन या दर्द
  • चक्कर आना
  • धुंधली दृष्टि
  • सांस फूलना
  • नाक से खून आना (कभी-कभी)
  • सीने में दर्द
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • थकान
  • बेचैनी और घबराहट

अगर आप ये लक्षण अपने या अपने किसी परिवार के सदस्य में देखते हैं तो तुरंत उनका बीपी चेक करवाएँ

तुरंत बीपी कम करने के उपाय (BP Kam Karne Ke Upay)

अगर आपका बीपी अचानक बढ़ गया है और डॉक्टर के पास जाना मुमकिन नहीं है तो आप ये घरेलु उपाय आजमा सकते हैं। लेकिन याद रखिये की ये ब्लड प्रेशर जड़ से खत्म करने के उपाय आपकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।

1.    गहरी सांस लें (Gehri Saans Le)

गहरी सांस लेने से आपका मानसिक और शारीरिक तनाव कम होता है जिसकी वजह से आपका बीपी कम हो जाता है।  ये करने के लिए : एक शांत जगह बैठें। नाक से 4 सेकंड तक सांस लें, 4 सेकंड रोकें और 5 से 6 सेकंड में सांस छोड़े। इसको आपको 5 से 7 मिनट तक करना है। 

2.    पानी पिएँ (Paani Piye)

जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो आपका बीपी बढ़ जाता है। इसलिए 1-2 गिलास पानी पिएँ  ताकि आपका शरीर शांत हो सके और रक्तचाप कम हो। 

3.    पैरों को गरम पानी में रखें (Pairon ko Garam Paani mein Rakhe)

अपने पैरों को गुनगुने पानी में 10-15 मिनट तक रखें।  ये आपकी रक्त वाहिकाएं फैला देगा और बीपी को नीचे ले आएगा।

4.    सिर और गर्दन पे ठंडा कपडा रखें (Sar aur Gardan pe Thanda Kapda Rakhe)

कपडे को ठन्डे पानी में भिगोकर कलाई, माथे, और गर्दन पर रखें।  इससे आपका शरीर ठंडा होगा और रक्तचाप नियमित रहेगा। 

5.    काली किशमिश खाएँ (Kaali Kishmish Khaye)

किशमिश उच्च रक्तचाप की आयुर्वेदिक दवा है जो बीपी को नियमित रखने में मदद करती है। तो अगर आपको हाई बीपी को तुरंत ठीक करना है तो 10 -12  किशमिश को भिगोकर खाएँ।

6.    केला खाएँ (Kela Khaye)

केले में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है जो आपके शरीर में से सोडियम को निकलती है। और जैसे सोडियम की मात्रा कम होती है, आपका बीपी अपने आप ही कम हो जाता है।

7.    लहसुन की कली (Lehsun ki Kali)

लहसुन खून को पतला करने में मदद करता है और आपकी धमनियों को रिलैक्स करता है, जिसकी वजह से आपका रक्तचाप काम होता ह। ब्लड प्रेशर को नियमित करने के लिए आप कच्ची लहसुन की काली खा सकते हैं या उसे कूटकर पानी में डालकर पी सकते हैं।

8.    नारियल पानी (Naariyal Paani)

नारियल में पोटैशियम होता है जो आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है।

9.    नीम्बू पानी (Nimbu Paani)

एक गिलास पानी में में निम्बू मिलकर पिएँ  ये आपकी ब्लड सर्कुलेशन को सुधरता है और बीपी को रेगुलेट करेगा।

हाई बीपी वाले लोग रोजमर्रा में क्या सावधानियाँ रखें? (Precautions for People with High BP)

जैसा की आप जानते हैं की हाई ब्लड प्रेशर आपके शरीर के लिए जानलेवा हो सकता है, तो इस बीमारी से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल मैं कुछ बदलाव लाने होंगे जो आपके शरीर को तंदरुस्त रखे। इसके लिए:

  • कोशिश करें की दिन में एक चम्मच से ज़्यादा नमक न खाएँ।
  • रोज़ 30 मिनट टहलने की आदत बनाएँ, ताकि आपका शरीर स्वस्थ बना रहे।
  • अगर आप मानसिक तनाव से झूझ रहे हैं तो योग, ध्यान, और संगीत, जैसी गतिविधियों में भाग लें, ताकि आपका मन शांत रहे।
  • जंक फ़ूड, ताली-भुनी चीजें कम करें और धूम्रपान और शराब से दूर रहें।
  • अपने वजन का ध्यान रखें और जब वजन ज्यादा हो तो योगासन से उसे कम करने की कोशिश करें।
  • बीपी मशीन का इस्तेमाल करके अपने ब्लड प्रेशर को नियमित करें। 

सारांश (Conclusion)

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर लाइफस्टाइल में गलत आदतों की वजह से होती है, लेकिन अगर आप इस बीमारी की पहचान जल्द कर लेते हैं तो आप इस बीमारी से आसानी से निपट सकते है।

हालाँकि ऊपर दिए गए तुरंत बीपी कम करने के उपाय आपके बीपी को कुछ समय तक कम कर सकते हैं लेकिन ये कोई टिकाऊ इलाज नहीं है। एक स्थायी इलाज के लिए आप बीपी की आयुर्वेदिक दवाई ले सकते हैं, जैसे Sheopal's Hyper Capsules.

अगर आपका बीपी 160/100 या उससे अधिक हो जाए तो शीघ्र ही डॉक्टर की सहायता लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):

Q1. आयुर्वेद में बीपी की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

Ans: सर्पगंधा (Sarpagandha), अश्वगंधा (Ashwagandha), और अर्जुन की छाल (Arjuna Bark) आयुर्वेदा में बीपी की अच्छी दवाईयां मानी जाती हैं।

Q2. क्या हाई ब्लड प्रेशर ठीक हो सकता है?

Ans: हाँ, हाई ब्लड प्रेशर ठीक हो सकता है। बस अपने खाने-पीने का ध्यान रखें, रोज व्यायाम करे, और नशीले पदार्थों से दूर रहे।

Q3. तुरंत बीपी कम करने के लिए क्या घरेलू उपाय हैं?

Ans: तुरंत बीपी कम करने के लिए गहरी सांस लें, 1–2 गिलास पानी पियें, नारियल पानी या नींबू पानी पियें, केला या कच्ची लहसुन की कली खाएँ।

Q4.बीपी को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?

Ans: बीपी को जड़ से खत्म करने के लिए केला, नारियल, पालक, लहसुन, अखरोट, बादाम, और चुकुंदर खाएँ।

Q5.कौन सा फल खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है?

Ans: केला, अनार, तरबूज़, कीवी, और पपीता खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है।

Q6.हाई बीपी को तुरंत कंट्रोल में कैसे लाएं?

Ans: शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लें, नमक से दूरी रखें और शरीर को आराम दें।

Q7.BP बढ़ने पर तुरंत क्या करें?

Ans: घबराएं नहीं, बैठकर पानी पिएं, तनाव कम करें और बीपी की रीडिंग चेक करें।

Q8.घर पर तुरंत हाई ब्लड प्रेशर कैसे कम करें?

Ans: धीमी सांस-प्रक्रिया, हल्का वॉक और कैफीन से दूरी घर पर मददगार हो सकती है।

Q9.नींबू पानी से बीपी कम होता है क्या?

Ans: नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है, जो बीपी संतुलन में सपोर्टिंग भूमिका निभा सकता है।

Q10.बीपी की देसी दवा क्या है?

Ans: लहसुन, आंवला और योग जैसी देसी आदतें बीपी केयर रूटीन को सपोर्ट कर सकती हैं।

Back to blog

Dr. Prachi Sharma Vats – Ayurvedic Physician, Author & Wellness Expert

Dr. Prachi Sharma Vats is a dedicated Ayurvedic physician specializing in Ayurvedic nutrition, women’s hormonal health, and PCOD management. She holds a Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) degree from Shri Krishna AYUSH University, Kurukshetra.

Currently associated with Sheopal’s, a leading Ayurvedic and wellness brand, Dr. Prachi focuses on treating lifestyle related disorders through holistic Ayurvedic practices, personalized diet guidance, and natural healing therapies. Her approach blends classical Ayurvedic wisdom with modern health insights to promote sustainable well-being.

Thoughts on "हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे: जानिए कारण, लक्षण और घरेलू इलाज (High Blood Pressure Ko Control Kaise Kare)"

Leave a comment

Recent Post

Best Time To Take Shilajit: Morning or Evening?

Best Time To Take Shilajit: Morning or Evening?

Mar 18, 26

पेट की चर्बी कैसे कम करें? जानिए 12 असरदार तरीके (How to Reduce Belly Fat? Know 12 Effective Ways)

पेट की चर्बी कैसे कम करें? जानिए 12 असरदार तरीके (How to Reduce Belly Fat? Know 12 Effective Ways)

Mar 14, 26

Blood Pressure Ranges Explained: How to Know If Your BP Numbers Are Normal

Blood Pressure Ranges Explained: How to Know If Your BP Numbers Are Normal

Mar 12, 26

मोरिंगा (सहजन) पाउडर के फायदे पुरुष के लिए: ताकत और स्टैमिना बढ़ाने का प्राकृतिक उपाय (Moringa Powder Benefits for Male)

मोरिंगा (सहजन) पाउडर के फायदे पुरुष के लिए: ताकत और स्टैमिना बढ़ाने का प्राकृतिक उपाय (Moringa Powder Benefits for Male)

Mar 10, 26

Ayurvedic Detox at Home: Rejuvenate Your Body with 10 Simple Remedies

Ayurvedic Detox at Home: Rejuvenate Your Body with 10 Simple Remedies

Mar 03, 26

Best Seller