टाइमिंग बढ़ाने की देसी दवा और आयुर्वेदिक तरीके (Sex Time Badhane ki Dava Aur Ayurvedic Tarike)

टाइमिंग बढ़ाने की देसी दवा और आयुर्वेदिक तरीके (Sex Time Badhane ki Dava Aur Ayurvedic Tarike)

अच्छा यौन स्वास्थ्य आज के व्यस्त जीवन में रिश्तों को मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पति-पत्नी को एक धागे में पिरोकर बांधे रखता है। इस वजह से पारिवारिक जीवन हसी-ख़ुशी चलता रहता है।

तनाव, खानपान की कमी, गलत जीवनशैली और सम्बंधित शारीरिक कमजोरी यौन स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। इसके फलस्वरूप, पुरुषों (Males) में टाइमिंग (Sex Timing या Sexual Stamina) कम हो जाती है। 

जैसे ही आप कम सेक्स टाइमिंग का एहसास करते हैं, आप में से अधिकांश पुरुष टाइमिंग बढ़ाने की दवा लेना शुरू कर देते हैं। दवा लेना चाहिए अगर कोई शारीरिक परेशानी हो। आप अपने जीवनशैली तथा खानपान में बदलाव और व्यायाम कर सेक्स टाइमिंग बढ़ा सकते हैं।   

इस ब्लॉग पोस्ट में जानें:  

  • सेक्स टाइमिंग क्या है? 
  • सेक्स टाइमिंग कम होने के क्या कारण हैं? 
  • सेक्स टाइम बढ़ाने का तरीका 
  • पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के उपाय - पांच आसान व्यायाम  
  • पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के घरेलु उपाय
  • टाइमिंग बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा
  • टाइमिंग बढ़ाने की दवा

सेक्स टाइमिंग क्या है? (What Is Sex Timing in Hindi?)

आम बोलचाल की भाषा में, सेक्स टाइमिंग को सम्भोग अवधि, इंटरकोर्स की अवधि या सहवास की अवधि कहा जाता हैं। संभोग की अवधि वह समय है, जो सहवास की क्रिया से शुरू होकर पुरुषों/स्त्रियों में स्खलन (Orgasm) तक चलता है। यह पुरुषों के स्खलन (Orgasm) से ज्यादा जुड़ा हुआ है।  

समाज के एक अवधारणा के अनुसार लम्बा सेक्स टाइम मैरिड और सेक्स लाइफ के लिए बेहतर होता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर यह अवधि काफी कम, यानी 1-2 मिनट से भी कम, होती है तो इससे आपको या आपके साथी को निराशा होती है। पुरुषों का 1-2 मिनट के अंदर स्खलित हो जाना शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) कहलाता है।        

आदर्श सेक्स टाइमिंग को परिभाषित करना काफी मुश्किल है, क्यूंकि यह हर व्यक्ति या जोड़े के लिए अलग-अलग हो सकता है। सेक्सोलॉजिस्ट्स और कई वैज्ञानिक शोध अलग-अलग राय रखते हैं। The Journal of Sexual Medicine के 2005 के एक शोध के अनुसार 3-7/8 मिनट तक का वेजिनल सेक्स पर्याप्त है।  

एक अच्छे पुरुष, स्त्री, या जोड़े के रूप में यह ध्यान रखें कि सेक्स टाइमिंग से ज्यादा जरूरी भणावत्मक जुड़ाव, दोनों साथियों की संतुष्टि, आपसी तालमेल, और फोरप्ले है। इसलिए टाइमिंग पर ज्यादा ध्यान ना देकर, एक दूसरे की भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करें। अगर कोई कमी है तो आप अपने साथी से खुलकर बाते करें और इसका पॉजिटिव समाधान निकालें।   

सेक्स टाइमिंग कम होने के क्या कारण हैं? (What are the Causes of Low Sex Timing in Hindi) 

Timing Kaise Badhaye जानने से पहले timing के कम होने के मूल कारणों का जानना जरूरी है। सेक्स टाइमिंग (संभोग की अवधि) कम होने के पीछे कई कारण होते हैं, जो शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और जीवनशैली से जुड़े हो सकते हैं। यहाँ कुछ प्रमुख कारणों का संक्षिप्त विवरण है:

  • तनाव और चिंता (Stress and Anxiety) - स्ट्रेस और एंग्जायटी आज की भागदौड़ वाली जीवन में आम है। काम का दबाव, यौन प्रदर्शन की चिंता, रिश्ते की चिंता और पारिवारिक जिम्मेदारी तनाव को बढ़ाते हैं।  
  • अवसाद (Depression) - मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति यौन क्रिया और कामेच्छा को प्रभावित करते हैं। 
  • अत्यधिक उत्तेजना (Over-excitement) - शुरुआती यौन अनुभव या लंबे अंतराल के बाद अत्यधिक उत्तेजना शीघ्र स्खलन (Early Ejaculation) का कारण बन सकती है।
  • हार्मोनल असंतुलन - विशेष रूप से टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) और थायराइड हार्मोन का असंतुलन।
  • सेरोटोनिन का स्तर (Serotonin Levels) - न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन का निम्न स्तर स्खलन को तेज़ कर सकता है।
  • प्रोस्टेट या मूत्रमार्ग की सूजन (Inflammation of Prostate or Urethra)-  संक्रमण या सूजन।
  • इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction - ED) - जो पुरुष अपनी इरेक्शन को खोने से डरते हैं, वे जानबूझकर तेज़ी से स्खलन की कोशिश कर सकते हैं।
  • असंतुलित आहार (Unbalanced Diet) - पोषक तत्वों, विशेष रूप से ज़िंक और मैग्नीशियम की कमी।
  • शारीरिक निष्क्रियता (Physical Inactivity) - विशेष रूप से कमजोर पेल्विक मांसपेशियां।
  • धूम्रपान और शराब (Smoking and Alcohol) - रक्त वाहिकाओं को संकुचित करके रक्त प्रवाह को बाधित करना।
  • अस्थिर रिश्ते (Relationship Issues) - पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव में कमी या संघर्ष।                   

सेक्स टाइम बढ़ाने का तरीका (Sex Time Badhane Ka Tarika)    

जैसा कि ऊपर वर्णित है कि आदर्श सेक्स टाइमिंग पर विभिन्न वैज्ञानिक शोधों और सेक्सोलॉजिस्ट्स की राय अलग-अलग है तथा ये प्रत्येक जोड़े के लिए अलग-अलग हो सकता है। अगर आपका (पुरुष) स्खलन (Orgasm) की अवधि 1-2 मिनट से कम है तो Sex Time Badhane ke Liye Kya Kare जानने के लिए आगे बढ़ें।  

यहाँ उन उपायों/तरीकों का वर्णन है, जिन्हें अपनाकर आप बिना दवाओं के भी अपने सेक्स टाइम (स्तंभन क्षमता या सम्भोग अवधि) का बढ़ा सकते हैं।  ये आसान और प्रभावी उपाय हैं:      

1. अपने खान-पान का ख्याल रखें/पौष्टिक आहार लें (Always Eat Healthy Foods)

सही भोजन/खानपान स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। जैसे ही सम्भोग की अवधि बढ़ाने की बात आती है, आपको अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। यह निश्चित करें कि आपका आहार हमेशा पौष्टिक रहे।  

क्या खाएं

  • टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे केला, लहसुन, अंडा, प्याज़ और एस्पारागस का सेवन करें। ज़िंक से भरपूर बीज (कद्दू और सूरजमुखी के बीज) और ओमेगा-3 फैटी एसिड (अखरोट, मछली) को आहार में शामिल करें। इसके अलावे डार्क चॉकलेट भी ले सकते हैं। 

क्या छोड़ें

  • अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड, ऑयली खाद्य पदार्थ, शुगर और सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों से बचें।

2. नियमित व्यायाम करें (Exercise Regularly) 

नियमित शारीरिक गतिविधि या व्यायाम करने से रक्त संचार बेहतर होती है और यह सहनशक्ति बढ़ाती है। शरीर में लचीलापन आता है, फेफड़ों और हृदय की क्षमता और शारीरिक वजन नियंत्रित रहता है।  

स्टैमिना, Vitality शारीरिक क्षमता  बढ़ाने के लिए कौन-सा व्यायाम करें  

  • वाकिंग (चलना) 
  • जॉगिंग
  • साइक्लिंग
  • रनिंग (दौड़ना) 
  • पुश अप
  • वाल प्रेस 
  • चेस्ट स्ट्रेचिंग

3. खूब पानी पिएं (Drink Enough Water)

ह्यूमन एनाटोमी (Human Anatomy and Physiology) के अनुसार मानव शरीर का 60% भाग पानी से बना है। पानी की मात्रा में कमी शरीर में डिहाइड्रेशन लाता है, जिसके कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है।

पर्याप्त पानी पीने से शरीर के सभी अंग, जिनमे में प्रजन अंग भी शामिल है, सही तरीके से कार्य करते हैं। सही जल-स्तर बेहतर लुब्रिकेशन और उत्तेजना के लिए भी महत्वपूर्ण है।

क्या करें 

  • 5-8 गिलास पानी पीएं। यह निश्चित करें कि पानी ज्यादा गर्म या ठंडा ना हो।  
  • घर का बना हुआ फलों का जूस पीएं। 
  • गर्मी के दिनों में शरबत पीएं (ठंडा पानी, चीनी/नमक और निम्बू)

4. फोरप्ले को शामिल करें (Include Foreplay in Your Physical Intimacy)  

आज के भागदौड़ वाली जिंदगी में व्यक्ति सभी कुछ (यहाँ तक कि सम्भोग/सेक्स भी) जल्दी करना या पाना चाहते है। सेक्स में जल्दबाजी पुरुष, महिला, या दोनों साथी के लिए असंतुष्टि लाता है या जल्द स्खलन (Orgasm) का कारण बनता है।  

एक पुरुष, महिला, या जोड़े के रूप में, आपको सम्भोग पर सीधे ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए। सहवास में फोरप्ले (प्रेमालाप) को तरजीह (प्राथमिकता) दें। 

इससे पुरुष को अपने उत्तेजना (Excitement) को नियंत्रित (Control) करने में सहायता मिलती है, दोनों साथियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है। पुरुषों का ध्यान स्खलन (Orgasm) से हट जाता है और टाइमिंग थोड़ी बढ़ जाती है।  

फोरप्ले कैसे करें 

  • दोनों साथी एक-दूसरे से प्यार से बात करें और इच्छाओं को जानें एवं सम्मान करें।  
  • आमने-सामने बैठ या बेड पर लेट जाएं।  
  • एक दूसरे को शरीर के विभिन्न अंगों को चूमें।  
  • शरीर के विभिन्न अंगों को छुएं और सहलाएं। 
  • ये सभी क्रियाएं तबतक करें जबतक आपकी महिला साथी सहवास (सम्भोग) के लिए तैयार ना हो जाय।   

5. हस्तमैथुन करें (Masturbate Before Intercourse) 

हस्तमैथुन (हैंड प्रैक्टिस और मास्टर्बेशन) एक सामान्य प्रक्रिया है जिसे अधिकांश युवा पुरुष और महिलाएं करती है। एक पुरुष के रूप में, अगर आप इसे इंटरकोर्स से थोड़े पहले करते हैं, तो आपके सम्भोग की समय बढ़ सकती है।  

क्यों करें 

  • हस्तमैथुन उत्तेजना कम करने में सहायक है। 
  • यह आपके इन्द्रियों को शांत करता है।
  • संवेदनशीलता कम करता है।  
  • स्खलन (Orgasm) में देरी होती है।  

कैसे करें और क्या ध्यान रखें 

  • अपने पेनिस को हलके हाथों से बेस से टिप की ओर मसाज करें। 
  • स्लो-डाउन और स्टॉप स्ट्रेटेजी फॉलो करें।  
  • जल्दबाजी से बचें और फिनिश ना होने दें। 

6. ध्रूमपान छोड़ें (Quit Smoking)

ध्रूमपान सामान्य स्वास्थ्य से लेकर सेक्स और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिनियों, नसों) को संकुचित करता है, इससे शरीर में ब्लड फ्लो कम होता है और Penile Erection Quality भी घटती है। और यह संभोग अवधि भी प्रभावित कर सकता है।    

कैसे छोड़ें 

  • स्मोकिंग फ्रीक्वेंसी और नंबर घटाएं। 
  • थोड़े समय के बाद पूर्ण रूप से छोड़े दें। 

7. प्राइवेट पार्ट का मसाज करें (Massage Your Private Part)

पेनिस मसाज से पेनिस की ओर रक्त संचार (Blood Circulation) बढ़ता है। इससे पेनिस के स्वास्थ्य और इरेक्शन में सुधार होता है। और यह उत्तेजना तथा सहवास अवधि में भी धीरे-धीरे सुधार लाता है। 

कैसे करें 

  • तिल, जैतून, नारियल, या सरसों का थोड़ा तेल लें। 
  • अपने दोनों हथेलियों पर तेल अच्छे से मिला लें।  
  • अपने पेनिस का हल्के से मसाज करें। 
  • मसाज करने में पेनिस के बेस से टिप की ओर जाएं। 
  • ध्यान रखें कि आप स्खलित ना हो जाएं। 
  • थोड़ा रुकें और फिर मसाज शुरू करें। 
  • दिन में दो बार दो से तीन सप्ताह या महीनों तक करें। 

8. तनाव कम करें (Lower Your Stress and Anxiety)

तनाव आज के जीवन में आम बात है। लेकिन ज्यादा तनाव आपके स्वास्थ्य और मैरिड लाइफ के लिए सही नहीं है क्यूंकि यह बहुत से शारीरिक और मानसिक परेशानियों का कारण होता है और सेक्स टाइमिंग पर भी काफी बुरा असर डालता है।  

क्या करें 

  • 5-10 मिनट तक मैडिटेशन करें। 
  • हल्के-फुल्के योग करें। 
  • डीप ब्रीथिंग टेक्निक्स जैसे कि अनुलोम विलोम अपनाएं।

9. अच्छी नींद लें (Have a Sound Sleep)

जब आप सोते हैं, आपके शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर और सेक्स हार्मोन (मुख्य रूप से टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन) का उत्पादन होता है। अच्छे सहवास अवधि और हॉर्मोन संतुलन के लिए अच्छी नींद जरूरी है। हर रात 6-8 घंटे सोएं।  

कैसे अच्छी नींद लें 

  • गैजेट्स से दूरी बनाएं (प्रायः सोने से एक-दो घंटे पहले)।  
  • बेड सही करें या बनाएं।  
  • ध्यान रखें कि आपका बेड सॉफ्ट (मुलायम) हो।
  • लाइट्स ऑफ करें।  
  • कमरे का तापमान नियंत्रित करें।  
  • ध्यान कर नकारात्मक सोच का दूर कर दें। 

10. अपने शारीरिक वजन को संतुलित रखें (Manage Your Body Weight)

शारीरिक वज़न का कम होना या अधिक होना दोनों ही यौन स्वास्थ्य के लिए ख़राब है। मोटापा से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और हार्मोन असंतुलन हो सकता है और संभोग अवधि भी कमी हो सकती है। टेस्टोस्टेरोन को एस्ट्रोजन में बदलने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है और यह पुरुषों में कामेच्छा में कमी का कारण बनता है।

शारीरिक वज़न का कैसे संतुलित करें 

  • अपने बीएमआई (BMI - Body Mass Index) मापें और निश्चित करें कि यह 18.4 - 24.9 के बीच ही रहे।  
  • शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं।  
  • संतुलित और हेल्थी आहार लें। 

11. रिश्ते सुधारें (Improve Your Relationship)

सेक्स, संभोग, या सहवास सिर्फ एक शारीरिक क्रिया नहीं है, यह सम्बन्ध की अभिव्यक्ति भी है।  सही संभोग के लिए भावनात्मक जुड़ाव, भरोसा, संवाद और मधुरता जरूरी है। यह सहवास की अवधि बढ़ाने में सहयोग करता है और संतुष्टि भी मिलती है।  

कैसे करें 

  • अपने साथी से प्यार से बात करें। 
  • बातचीत में सकारात्मक सोच रखें।  
  • खुलकर बात करें और एक दूसरे की इच्छाओं का जानें तथा सम्मान करें। 

12. सम्बन्ध बनाने के लिए सही पोजीशन का चुनाव करें (Choose the Right Position for Physical Intimacy)

सहवास अवधि में सेक्स पोजीशन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इंटरकोर्स के लिए ऐसी पोजीशन का चुनाव करें, जो आसान हो और पुरुष को संपूर्ण कंट्रोल प्रदान करे। इससे आप (पुरुष) गति का धीमे रख सकते है और स्खलन के समय को भी बढ़ा सकते हैं।  

कौन-सा सेक्स पोजीशन सही और आसान है 

  • मिशनरी 
  • साइड-बाई-साइड 
  • डौगी-स्टाइल  
  • फीमेल अप 

13. लेटेक्स कंडोम का उपयोग करें 

पेनिस का टिप (ऊपरी हिस्सा) काफी संवेदनशील होता है। लेटेक्स कंडोम पेनिस टिप को एक कवर प्रदान करता है, जिससे संवेदनशीलता को कम करने में सहायता मिलती है। यह स्खलन अवधि बढ़ा देता है, जिससे सेक्स टाइमिंग बढ़ जाती है।  

कौन-सा कंडोम का उपयोग करें 

  • डॉटेड कंडोम, सेंसिटिव या स्लो–एजॉइंग लेबल वाला कंडोम। 

पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के उपाय - पांच आसान व्यायाम  (Five Easy Exercises to Increase Libido in Men)

शारीरिक व्यायाम टाइमिंग बढ़ाने के साथ कामेच्छा (Libido) भी बढ़ाते हैं। यहाँ कामेच्छा (Libido) बढ़ाने के पाँच प्रभावी व्यायाम हैं:

1. पेल्विक एक्सरसाइज (Pelvic Exercise) / कीगल एक्सरसाइज

यह व्यायाम प्रजनन अंगों के मांसपेशियों को मजबूत करता है, इससे से स्खलन को नियंत्रित होती है और धीरे-धीरे टाइमिंग बढ़ता है।

कैसे करें

  • वह मांसपेशी पहचानें जिसे आप पेशाब रोकते समय इस्तेमाल करते हैं।
  • अब उस मांसपेशी को 5 सेकंड के लिए सिकोड़ें और फिर 5 सेकंड के लिए छोड़ दें।
  • इसे 10-15 बार दोहराएं। 
  • दिन में 2-3 बार करें।

2. जेल्किंग (Jelqing)

यह एक पारंपरिक व्यायाम है जो Penis में रक्त प्रवाह बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसे सावधानी से करना जरूरी है।

कैसे करें

  • Penis को 50-70% उत्तेजित अवस्था में लाएं। 
  • अंगूठे और तर्जनी अंगुली से 'OK' का चिन्ह बनाते हुए, Penis के आधार से दबाव डालकर ऊपर की ओर खिसकाएं।
  • 5-10 मिनट तक करें। 
  • ज्यादा जोर न डालें।

3. स्ट्रेचिंग व्यायाम (Stretching Exercise)

नियमित स्ट्रेचिंग से शरीर में लचीलापन आता है और रक्त संचार (Blood Flow) बेहतर होता है। हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच, और कमर के निचले हिस्से की स्ट्रेचिंग विशेष रूप से लाभदायक हैं।

4. पुश-अप (Push-up)

पुश-अप करने से छाती, कंधे और बाहों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। यह शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्राकृतिक रूप से उत्तेजित करने में मदद करता है।

कैसे करें 

  • मैट डालकर फर्श पर पेट का बल लेट जाएँ।  
  • अपने दोनों पंजों और पैरों के सहारे शरीर का ऊपर उठाएं। 
  • थोड़े देर रुकें और फिर नीचे लाएं। 
  • एक सेट दस बार करें।  

5. प्राणायाम (Breathing Exercises)

अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका प्राणायाम जैसे व्यायाम फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं, तनाव कम करते हैं और पूरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर करते हैं, जो बेहतर स्टैमिना के लिए जरूरी है।

पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के घरेलु उपाय (Home Remedies for Increasing Libido in Men)

हमारे रसोईघर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो कामेच्छा और सहनशक्ति बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं।यहाँ कुछ घरेलु उपाय हैं:

1. अदरक और शहद (Ginger and Honey)

अदरक (Ginger) रक्त संचार को बढ़ाता है और शरीर को गर्म करता है, जिससे यौन इच्छा बढ़ती है। शहद (Honey) ऊर्जा का स्रोत है और वीर्य की गुणवत्ता (Sperm Quality) में सुधार करता है।

कैसे उपयोग करें 

  • सुबह खाली पेट एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर लें।

2. काली मिर्च और दूध (Black Pepper and Milk)

काली मिर्च (Black Pepper) में 'पाइपरीन' नामक तत्व होता है जो यौन ऊर्जा को बढ़ाता है।

कैसे उपयोग करें

  • रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में 2-3 पिसी हुई काली मिर्च और थोड़ी सी मिश्री मिलाकर पिएं।

3. ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits)

बादाम, पिस्ता, अखरोट और खजूर ज़िंक, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन उत्पादन और ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

कैसे उपयोग करें 

  • रात भर 5-7 बादाम भिगो दें और सुबह छीलकर खाएं। साथ में 2-3 खजूर दूध के साथ लें।

4. लौंग, इलायची और शहद (Clove, Cardamom, and Honey)

लौंग और इलायची दोनों ही शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं और रक्त परिसंचरण में सुधार करते हैं। इन्हें कामोत्तेजक माना जाता है।

कैसे उपयोग करें 

  • लौंग और हरी इलायची को पीसकर पाउडर बना लें। रोज़ाना रात को सोने से पहले आधा चम्मच इस पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ गुनगुने पानी से लें।

टाइमिंग बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा (Sex Time Badhane ki Dava)

नीचे कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ व औषधियाँ दी जा रही हैं जिनका पारंपरिक उपयोग सेक्स टाइमिंग व यौन स्वास्थ्य बढ़ाने में किया जाता रहा है। लेकिन आप किसी भी जड़ी-बूटी या Sex Badhane ki Dava को लेने से पहले एक योग्य एवं अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक या स्वास्थ्य-प्रोफेशनल से सलाह जरूर लें।

1. अश्वगंधा (Ashwagandha - Withania somnifera)

एक प्रमुख एडाप्टोजेन (Adaptogen) है जो तनाव और कोर्टिसोल (Stress Hormone) के स्तर को कम करता है। तनाव कम होने से परफॉर्मेंस एंजायटी दूर होती है और सेक्स टाइमिंग बेहतर होती है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने और शुक्राणुओं की संख्या में सुधार करने के लिए भी प्रसिद्ध है।

कैसे उपयोग करें 

  • दूध के साथ रात को 1-2 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण।

2. शिलाजीत (Shilajit)

हिमालय की चट्टानों से प्राप्त यह जैव-सक्रिय पदार्थ है, जिसे आयुर्वेद में 'अमृत' कहा जाता है। इसमें उच्च मात्रा में फुलविक एसिड (Fulvic Acid) होता है। यह शारीरिक और यौन ऊर्जा, सहनशक्ति (Stamina) और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है। यह एक उत्कृष्ट टाइमिंग बढ़ाने की देसी दवा है जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन में भी मदद करती है।

कैसे उपयोग करें 

  • चावल के दाने के बराबर शुद्ध शिलाजीत को गुनगुने दूध के साथ लें।

3. सफ़ेद मूसली (Safed Musli - Chlorophytum borivilianum)

इसे 'नेचुरल वियाग्रा' भी कहा जाता है। यह एक शक्तिशाली टॉनिक है जो शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता को बढ़ाता है, साथ ही यह यौन इच्छा और सहनशक्ति में सुधार करके टाइमिंग को बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे उपयोग करें 

  • 1-2 चम्मच चूर्ण मिश्री और दूध के साथ लें।

4. अकरकरा (Akarkara - Anacyclus pyrethrum)

यह जड़ी-बूटी तंत्रिका तंत्र पर उत्तेजक प्रभाव डालती है, यौन अंगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाती है और लिंग के संवेदी अंगों को थोड़ा सुन्न करके स्खलन के समय को नियंत्रित करने में मदद करती है।

5. शतावरी (Shatavari - Asparagus racemosus)

यह महिला स्वास्थ्य के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन पुरुषों में भी यह नसों को शांत करती है, यौन शक्ति को बढ़ाती है, और थकान को कम करके लंबी यौन क्रिया में मदद करती है।

6. स्वर्ण भस्म (Swarna Bhasma)

शुद्ध सोने से तैयार यह एक अत्यंत शक्तिशाली आयुर्वेदिक फार्मूलेशन है। इसे यौन शक्ति, जीवन शक्ति और प्रतिरक्षा (Immunity) को बढ़ाने वाला माना जाता है। यह बहुत महंगा होता है और हमेशा विशेषज्ञ की देखरेख में ही लिया जाता है।

7. कौंच बीज (Kaunch Beej - Mucuna pruriens)

कौंच बीज डोपामाइन (Dopamine) के एल-डोपा (L-Dopa) से भरपूर होते हैं। डोपामाइन यौन उत्तेजना और मूड को नियंत्रित करता है। यह कामेच्छा को बढ़ाता है, वीर्य की मात्रा में सुधार करता है और स्खलन पर नियंत्रण में मदद करता है।

8. गोखरू (Gokhru - Tribulus terrestris)

यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर सौष्ठव (Bodybuilding) में भी उपयोग किया जाता है। यह मूत्र मार्ग के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है और यौन ऊर्जा को बढ़ावा देता है।

9. केसर (Saffron)

केसर एक प्राकृतिक कामोत्तेजक है जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन के स्तर को संतुलित करके मूड को बेहतर बनाता है। यह रक्त परिसंचरण को भी बढ़ाता है और यौन इच्छा को उत्तेजित करता है।

कैसे उपयोग करें 

  • रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में केसर के कुछ धागे डालकर पिएं।

टाइमिंग बढ़ाने की दवा (Sex Time Badhane Ki Dava)

बाजार में पौरुष शक्ति बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध है, जो आपके लिए लाभदायक हो सकता है या नहीं भी हो सकता है। Sheopal’s में हम पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए कैप्सूल्स, टेबलेट्स, और आयल ऑफर करते हैं।  यहाँ उनके बारे में संझेप में जानें:

1. Testo Booster Capsules 

यह नौ प्राकृतिक जड़ी-बूटियों को मिलाकर बनाया गया है - शिलाजीत, सफ़ेद मूसली, अश्वगंधा, शतावरी, इत्यादि। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल बढाकर स्टैमिना और फिजिकल परफॉरमेंस बढ़ाता है। 

2. Herb69 Vibe Booster Tablets 

यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, मिनरल्स, और विटामिन्स से मिलकर बना है। इसका नियमित सेवन रक्त संचार में बढ़ोतरी लाता है, एनर्जी लेवल में सुधार लाता है, फिजिकल परफॉरमेंस सही करता है। 

3. Shelavista Shilajit Gold Capsule 

यह एक पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा है जो कि शिलाजीत, अश्वगंधा, केसर, स्वर्ण भस्म, त्रिफला, इत्यादि से मिलकर बना है। यह आपकी कामेच्छा का बढाकर बेड में अच्छा परफॉर्म करने में मदद करता है। 

4. Booster Oil 

यह पेनिस मसाज के लिए काफी असरकारक तेल है। पान, अकरकरा, अश्वगंधा, जायफल, बादाम आयल, और केसर को सही मात्रा में मिलाकर बनाया गया है। इसके रेगुलर उपयोग से आपके पेनिस में कसाव और इरेक्शन में सुधार आ सकता है। परिणामस्वरूप, आपका सहवास अवधि बढ़ सकता है। 

5. Herb69 Vibe Booster Oil 

अश्वगंधा, धतूरा, पान, बादाम आयल, इत्यादि से बना ये आयल आपके सेक्स लाइफ में सुधार लाने में मदद कर सकता है।  इस आयल से अपने प्राइवेट पार्ट का दिन में दो बार चार से बारह सप्ताह तक नियमित मसाज करें। 

निष्कर्ष (Final Words)

सेक्स टाइमिंग, संभोग अवधि या सहवास समय सिर्फ अवधि का प्रश्न नहीं है, यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन, जीवनशैली व आपसी रिश्ते की गुणवत्ता का सामंजस्य भी है। आयुर्वेद के अनुसार भी, यौन स्वास्थ्य सिर्फ शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि शरीरिक-मानसिक-भावनात्मक संतुलन है।

खान-पान से लेकर व्यायाम, पानी की मात्रा, तनाव प्रबंधन, रिश्ते सुधार और आयुर्वेदिक दवाओं तक, सभी कारक मिलकर सेक्स टाइमिंग को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप इन सुझावों को संयोजित रूप से अपने जीवन में अपनाते हैं, तो संभोग अवधि बढ़ सकती है और आनंद, आत्मविश्वास और आपसी समझ भी गहरी हो सकती है।

ध्यान रखें कि नियमितता जरूरी है, अपने शरीर व साथी का समझना आवश्यक है और सकारात्मक सोच का होना भी काफी जरूरी है। कोई भी दवाई, जड़ी-बूटी या उपाय अपनाने से पहले, एक बार डॉक्टर से मिल लें। यह फायदेमंद रहेगा।  

FAQs

Q1. टाइमिंग बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा कौन-सी है?

Ans: सेक्स टाइमिंग बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा शिलाजीत, सफ़ेद मूसली, अश्वगंधा, शतावरी और विधारा है। आप आयुर्वेदिक डॉक्टर से मिलकर ही ऐसे हर्ब या हर्बल सप्लीमेंट का उपयोग करें।

Q2. बिस्तर में लंबे समय तक के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक दवा कौन-सी है?

Ans: बिस्तर में लम्बे समय तक के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक दवा शिलाजीत और सफ़ेद मूसली है।

Q3.टाइमिंग बढ़ाने के लिए कौन-सी देसी दवा अच्छी है?

Ans: टाइमिंग बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी देसी दवा घर पर बना लौंग, इलायची और शहद का मिश्रण है।

Q4.पुरुषों के लिए सबसे शक्तिशाली आयुर्वेदिक दवा कौन सी है?

Ans: शिलाजीत और सफ़ेद मूसली पुरुषों के लिए सबसे शक्तिशाली आयुर्वेदिक दवा है।

Q5. Sex time badhane ke liye kya khana chahie?

Ans: Sex time badhane ke liye केला, लहसुन, अंडा, प्याज़, कद्दू बीज, सूरजमुखी के बीज, अखरोट, और मछली) को आहार में शामिल करें।

Q6. पुरुषों में कामेच्छा की कमी के क्या कारण हैं?

Ans: तनाव, चिंता, अवसाद, जिम्मेदारी, अत्यधिक उत्तेजना, हॉर्मोन असंतुलन, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, असंतुलित आहार, इत्यादि पुरुहों में कामेच्छा की कमी के कारण हैं।

Q7.सैक्स पावर बढाने के लिए क्या खाएं?

Ans: सेक्स पावर बढ़ाने के लिए डार्क चॉकलेट, बादाम, अखरोट, मछली, अंडा, इत्यादि खाएं।

Q8. टाइमिंग बढ़ाने की देसी दवा क्या है?

Ans: टाइमिंग बढ़ाने की देसी मेथी, शिलाजीत, सफ़ेद मूसली और अदरक है।

Q9. पुरुषों में डिस्चार्ज का समय कैसे बढ़ाएं?

Ans: व्यायाम, मसाज, और शालिजित के उपयोग से पुरुषों में डिस्चार्ज का समय बढ़ाया जा सकता है।

Q10. पुरुष उत्तेजना बढ़ाने के घरेलू उपाय क्या हैं?

Ans: पुरुष उत्तेजना बढ़ाने के घरेलु उपाय अदरक, शहद, काली मिर्च, दूध, लौंग, इलायची और केसर का उपयोग है।

Q11. पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा क्या है?

Ans: पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा नट्स (वॉलनट्स, आलमंड, इत्यादि) बीज (कद्दू और कौंच बीज) और डार्क चॉकलेट है।

अस्वीकरण (Disclaimer): यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है और यह किसी योग्य चिकित्सक की सलाह का विकल्प नहीं है। कोई भी नया आहार, व्यायाम, या आयुर्वेदिक उपचार शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Back to blog

Dr. Prachi Sharma Vats – Ayurvedic Physician, Author & Wellness Expert

Dr. Prachi Sharma Vats is a dedicated Ayurvedic physician specializing in Ayurvedic nutrition, women’s hormonal health, and PCOD management. She holds a Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) degree from Shri Krishna AYUSH University, Kurukshetra.

Currently associated with Sheopal’s, a leading Ayurvedic and wellness brand, Dr. Prachi focuses on treating lifestyle related disorders through holistic Ayurvedic practices, personalized diet guidance, and natural healing therapies. Her approach blends classical Ayurvedic wisdom with modern health insights to promote sustainable well-being.

Thoughts on "टाइमिंग बढ़ाने की देसी दवा और आयुर्वेदिक तरीके (Sex Time Badhane ki Dava Aur Ayurvedic Tarike)"

Leave a comment

Recent Post

टाइमिंग बढ़ाने की देसी दवा और आयुर्वेदिक तरीके (Sex Time Badhane ki Dava Aur Ayurvedic Tarike)

टाइमिंग बढ़ाने की देसी दवा और आयुर्वेदिक तरीके (Sex Time Badhane ki Dava Aur Ayurvedic Tarike)

Nov 13, 25

Shilajit Benefits for Women: Ayurvedic Secret to Energy & Hormone Balance

Shilajit Benefits for Women: Ayurvedic Secret to Energy & Hormone Balance

Nov 12, 25

शुगर कंट्रोल कैसे करे ? जानें डायबिटीज के लक्षण और इलाज  (Sugar Control Kaise Kare )

शुगर कंट्रोल कैसे करे ? जानें डायबिटीज के लक्षण और इलाज (Sugar Control Kaise Kare )

Nov 11, 25

Top 7 Ayurvedic Medicines for High Blood Pressure Control Naturally

Top 7 Ayurvedic Medicines for High Blood Pressure Control Naturally

Nov 08, 25

लिंग बढ़ाने की दवा और आयुर्वेदिक तरीके (Ling Badhane Ki Dawa or Ayurvedic Tarike)

लिंग बढ़ाने की दवा और आयुर्वेदिक तरीके (Ling Badhane Ki Dawa or Ayurvedic Tarike)

Nov 05, 25

Best Seller