अश्वगंधा और हाई ब्लड प्रेशर: उपयोग, संभावित लाभ और सावधानियां

अश्वगंधा और हाई ब्लड प्रेशर: उपयोग

ब्लड प्रेशर अक्सर हाई रहता है? घबराइए मत, आप अकेले नहीं हैं। असल में यह भारत में बहुत आम है, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट बताती है कि देश में करीब हर चौथा वयस्क हाइपरटेंशन से जूझ रहा है।

अब सवाल यह है कि इसे नज़रअंदाज़ क्यों नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक अनदेखा किया जाए तो यह स्ट्रोक, हृदय से जुड़ी दिक्कतों और किडनी की समस्याओं तक की वजह बन सकता है। यहीं पर आयुर्वेद जैसी सदियों पुरानी परंपरा काम आती है यह जड़ी-बूटियों और सही जीवनशैली के ज़रिए शरीर के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने पर ज़ोर देती है, न कि किसी एक झटके में समाधान देने पर।

ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है अश्वगंधा, जिसे कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोज़मर्रा की सेहत और शरीर के समग्र संतुलन के लिए एक भरोसेमंद पारंपरिक विकल्प मानते हैं। इस ब्लॉग में हम यही जानने की कोशिश करेंगे अश्वगंधा असल में शरीर को किस तरह सहयोग देता है, इसे रोज़ की दिनचर्या में कैसे शामिल करें, और साथ ही इसके संभावित नुकसान भी क्या हो सकते हैं, ताकि आप एक सोच-समझकर फैसला ले सकें।

अश्वगंधा क्या है? 

अश्वगंधा एक प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका वैज्ञानिक नाम Withania somnifera है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे भारतीय जिन्सेंग भी कहते हैं। एक एडाप्टोजेनिक हर्ब के रूप में, यह तनाव कम करने में मदद करता है।

अल्कलॉइड्स, सैपोनिन्स और विथानोलाइड्स जैसे तत्वों की उपलब्धता के कारण, अश्वगंधा एनर्जी लेवल को सुधारने, शरीर के समग्र संतुलन को सहयोग देने और इम्युनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है।

अश्वगंधा शरीर के समग्र स्वास्थ्य में कैसे सहयोगी है?

अश्वगंधा का नाम दिमाग में आते ही, बहुत से व्यक्ति स्टेमिना और ऊर्जा के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन अश्वगंधा दैनिक जीवनशैली और समग्र वेलनेस के कई पहलुओं में सहायक माना जाता है। यहाँ अश्वगंधा के फायदे (ashwagandha ke fayde) को जानें:

1. कोर्टिसोल और तनाव के लेवल को कम करने में सहयोगी

स्ट्रेस और एंग्जायटी आजकल की जीवनशैली में एक आम चुनौती बन चुके हैं। अश्वगंधा का सेवन कोर्टिसोल, एक स्ट्रेस हॉर्मोन, के स्तर को संतुलित रखने में सहायता करके एंग्जायटी और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। इससे शरीर का समग्र संतुलन बना रहता है।

वैज्ञानिक अध्यन

  • 2012 के एक अध्यन के अनुसार, अश्वगंधा एक अडाप्टोजेनिक हर्ब है जो कोर्टिसोल (स्ट्रेस हॉर्मोन) के स्तर को कम करने में सहायता करता है।

2. रक्त वाहिकाओं को आराम (रिलैक्स) पहुँचाने में सहयोगी

विथानेलाइड्स की मौजूदगी कि वजह से अश्वगंधा रक्त वाहिकाओं (blood vessels) को फैलाकर ब्लड सर्कुलेशन को सहयोग देने में मदद करता है। इस सहयोग के कारण ब्लड प्रेशर का स्तर (लेवल) संतुलित रहता है।

वैज्ञानिक प्रमाण

  • 2001 के एक अध्ययन के अनुसार, Withanolides की उपलब्धता के कारण अश्वगंधा नाइट्रिक ऑक्साइड रिलीज़ को बढ़ाता है, जिसके परिणामस्वरूप रक्त वाहिकाएं फैलती हैं।

3. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है

एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज कि वजह से अश्वगंधा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इसके अलावे यह धमनियों के डैमेज और सूजन को रोकता है। यह ह्रदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है जो कि अश्वगंधा के फायदे में से एक है।

वैज्ञानिक अध्यन

  • 2000 के एक स्टडी, जो कि NCIB में प्रकाशित है, कहता है कि अश्वगंधा ऑक्सीडेटिव डैमेज और सूजन को कम करता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

4. हृदय गति को संतुलित रखने में सहयोगी

अश्वगंधा का नियमित उपयोग हार्ट रेट को स्थिर रखने में सहायता कर सकता है, जिससे शरीर का समग्र संतुलन बना रहता है।

वैज्ञानिक प्रमाण

  • 2012 के Indian Journal of Psychological Medicine के एक अध्ययन के अनुसार, अश्वगंधा का नियमित उपयोग हृदयगति (Heart Rate) से जुड़े कुछ पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। (स्रोत: Indian Journal of Psychological Medicine)

5. कोलेस्ट्रॉल संतुलन को सहयोग देने में मददगार

संतुलित कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। अश्वगंधा अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायक माना जाता है, जिससे शरीर का समग्र हृदय-संबंधी संतुलन बना रहता है।

6. नींद की गुणवत्ता में सुधार लाने में सहयोगी

अच्छी नींद शरीर के समग्र स्वास्थ्य और दैनिक संतुलन के लिए ज़रूरी मानी जाती है। अश्वगंधा का नियमित सेवन गहरी नींद लेने में मदद कर सकता है, जिससे शरीर का समग्र संतुलन बना रहता है।

वैज्ञानिक अध्यन

  • Cureus में 2019 में प्रकाशित एक अध्यन के अनुसार, अश्वगंधा का लगातार उपयोग करने से नींद की अवधि और गुणवत्ता दोनों में सुधार होता है।

7. इंफ्लेमेशन कम करता है 

एंटी-इन्फ्लैमटरी गुणों की मौजूदगी के कारण अश्वगंधा धमनियों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन को सहयोग मिलता है और शरीर का समग्र संतुलन बना रहता है।

8. ब्लड शुगर से जुड़े संतुलन को सहयोग देने में मददगार

स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े कई पहलू एक-दूसरे से जुड़े हुए माने जाते हैं। अश्वगंधा इन्सुलिन सेंसिटिविटी को सहयोग देने और ब्लड शुगर से जुड़े स्वस्थ स्तर को बनाए रखने में सहायक माना जाता है, जिससे शरीर का समग्र संतुलन बना रहता है।

9. स्वस्थ वज़न बनाए रखने में सहायक

संतुलित शारीरिक वज़न समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। अश्वगंधा का रोज़ाना उपयोग मेटाबोलिज्म को सहयोग देकर वज़न प्रबंधन में सहायता कर सकता है, जो एक सक्रिय और संतुलित जीवनशैली का हिस्सा है।

अश्वगंधा का उपयोग कैसे करें?

अश्वगंधा के फायदे जानने के बाद आप निश्चित रूप से यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि इस हर्ब का उपयोग अपनी दिनचर्या में कैसे किया जाए। अश्वगंधा को अपनी वेलनेस रूटीन में शामिल करने के कुछ आसान तरीके यहाँ दिए गए हैं:

  • अश्वगंधा चूर्ण (अश्वगंधा पाउडर) - रात को सोने से पहले 1-2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर एक कप गुनगुने दूध या पानी के साथ लें।
  • अश्वगंधा कैप्सूल - आप अपने डॉक्टर के सलाह पर 300-500 mg कैप्सूल दिन में दो बार ले सकते हैं। मात्रा और सेवन-विधि के लिए डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लेना ज़रूरी है।
  • अश्वगंधा चाय - एक पैन में एक गिलास पानी और 1 चाय चम्मच (Teaspoon) अश्वगंधा पाउडर को 5 मिनट्स तक उबालें। इस पानी को चाय की तरह पी लें।
  • शहद के साथ अश्वगंधा - दो चम्मच में 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर प्रत्येक सुबह खाली पेट पी लें।

अश्वगंधा के नुकसान और सावधानियां 

अश्वगंधा का उपयोग करने से पहले अश्वगंधा के फायदे और नुकसान के बारे में जानना जरूरी है। अभी तक आपने अश्वगंधा के फायदे और उपयोग के बारे में जाना है। अब आप अश्वगंधा के नुकसान के बारे में जान लें। यह आपके लिए फायदेमंद होगा।

थायरॉइड के मरीज और गर्भवती महिलाएं डॉक्टर के सलाह के बिना अश्वगंधा का उपयोग ना करें।

डॉक्टर के बताएं हुए निर्देशों पर अश्वगंधा का उपयोग काफी सुरक्षित है। कोइ साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका उपयोग आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपका पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

पहलू (Aspects)

अश्वगंधा के फायदे (Ashwagandha Benefits)

अश्वगंधा के नुकसान (Ashwagandha Side Effects)

स्ट्रेस कंट्रोल

कोर्टिसोल और तनाव के स्तर को कम करके शरीर के समग्र संतुलन को सहयोग देता है।

लो बीपी वाले व्यक्तियों में रक्तचाप और गिर सकता है, जिससे चक्कर आना हो सकता है।

रक्त वाहिकाओं पर प्रभाव

नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाकर रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में सहयोग देता है, जिससे रक्त-संचार का समग्र संतुलन बना रहता है।

ब्लड प्रेशर की दवाओं के साथ लेने पर BP अत्यधिक गिर सकता है।

हृदय स्वास्थ्य

हार्ट रेट को स्थिर रखने में मदद करता है और हृदय पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है।

हार्ट रेट पहले से धीमा (Bradycardia) होने पर स्थिति बिगड़ सकती है।

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण

धमनियों की सूजन और ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करने में सहायक है, जिससे हृदय व रक्तवाहिकाओं का समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है।

रक्त पतला करने वाली दवाओं (Anticoagulants) के साथ लेने पर ब्लीडिंग रिस्क बढ़ सकता है।

कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन

LDL को कम और HDL को बढ़ाकर हृदय-संबंधी समग्र स्वास्थ्य को सहयोग देता है।

दवाओं के साथ मिलकर कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत नीचे जा सकता है।

ब्लड शुगर नियंत्रण

ब्लड शुगर और इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारता है, जो हाई BP मैनेजमेंट में सहायक है।

डायबिटीज़ की दवाओं के साथ लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) का खतरा।

वजन प्रबंधन

मेटाबॉलिज्म सुधारकर स्वस्थ वज़न बनाए रखने में सहायता करता है, जो एक सक्रिय जीवनशैली का हिस्सा है।

तेज मेटाबॉलिज्म के कारण कुछ मामलों में दिल की धड़कन तेज हो सकती है।

नींद में सुधार

नींद की गुणवत्ता और अवधि बढ़ाने में सहायक है, जिससे शरीर का समग्र संतुलन बना रहता है।

कुछ लोगों में शुरुआत में उनींदापन और सुस्ती बढ़ा सकता है।

निष्कर्ष

रोज़मर्रा की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, नींद की कमी और असंतुलित खान-पान का असर शरीर के समग्र स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अश्वगंधा एक ऐसी पारंपरिक जड़ी-बूटी है जो नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, तनाव को कम करने और हृदय-संबंधी समग्र स्वास्थ्य को सहयोग देने में मददगार मानी जाती है।

अगर आप अपनी दिनचर्या में एक पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी शामिल करना चाहते हैं, तो अश्वगंधा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका उपयोग हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करें, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

अपनी दैनिक वेलनेस रूटीन को सहयोग देने के लिए आप Sheopal's Hyper Capsule आज़मा सकते हैं। इस कैप्सूल में अश्वगंधा एक प्रमुख अवयव (तत्त्व) है, और इसका नियमित उपयोग एक संतुलित व सक्रिय जीवनशैली का हिस्सा बन सकता है। आज ही ऑर्डर करें|

FAQs:

Q1. क्या हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोग अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं?

Ans: सामान्यतः अश्वगंधा को एक सुरक्षित पारंपरिक जड़ी-बूटी माना जाता है, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य स्थिति में इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है, ताकि यह आपकी मौजूदा दवाओं और लाइफस्टाइल के अनुकूल हो।

Q2. उच्च रक्तचाप से जुड़े संतुलन के लिए कौन सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी लोकप्रिय है?

Ans: अश्वगंधा को शरीर के समग्र संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली को सहयोग देने वाली एक लोकप्रिय पारंपरिक जड़ी-बूटी माना जाता है। अश्वगंधा युक्त वेलनेस सप्लीमेंट्स, जैसे Sheopal's Hyper Capsule, दैनिक रूटीन में शामिल किए जा सकते हैं डॉक्टर की सलाह के साथ।

Q3. क्या अश्वगंधा तनाव और शरीर के समग्र संतुलन में मददगार है?

Ans: जी हाँ, अश्वगंधा एक एडाप्टोजेनिक जड़ी-बूटी मानी जाती है जो कोर्टिसोल (स्ट्रेस हॉर्मोन) के स्तर को कम करने में सहायक होती है, जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है और शरीर का समग्र संतुलन बना रहता है।

Q4.अश्वगंधा शरीर के समग्र स्वास्थ्य को किस तरह सहयोग देता है?

Ans: अश्वगंधा रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने, रक्त-प्रवाह को सहयोग देने, हृदय गति को स्थिर रखने और स्वस्थ वज़न बनाए रखने में मददगार माना जाता है ये सभी पहलू शरीर के समग्र संतुलन में योगदान करते हैं।

Back to blog

Dr. Prachi Sharma Vats – Ayurvedic Physician, Author & Wellness Expert

Dr. Prachi Sharma Vats is a dedicated Ayurvedic physician specializing in Ayurvedic nutrition, women’s hormonal health, and PCOD management. She holds a Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) degree from Shri Krishna AYUSH University, Kurukshetra.

Currently associated with Sheopal’s, a leading Ayurvedic and wellness brand, Dr. Prachi focuses on treating lifestyle related disorders through holistic Ayurvedic practices, personalized diet guidance, and natural healing therapies. Her approach blends classical Ayurvedic wisdom with modern health insights to promote sustainable well-being.

Thoughts on "अश्वगंधा और हाई ब्लड प्रेशर: उपयोग, संभावित लाभ और सावधानियां"

Leave a comment

Recent Post

शुगर लेवल कम करने के उपाय और आयुर्वेदिक तरीके - Sugar Level Kam Karne Ke Upay

शुगर लेवल कम करने के उपाय और आयुर्वेदिक तरीके - Sugar Level Kam Karne Ke Upay

Aug 22, 26

Best Seller

50%OFF Sheopal's LiverX Factor Capsule
LiverX Factor | Ayurvedic Liver Care Capsules | 60 Caps
₹ 999.00₹ 1,990.00
₹ 899.10 Prepaid
23%OFF Sheopal’s Slimo Capsules
Slimo Capsules | Daily Weight Wellness Support | 60 Capsules
₹ 1,990.00₹ 2,595.00
₹ 1,791.00 Prepaid