आजकल हर दूसरे व्यक्ति की जुबान पर एक ही बात है - थकान, कमजोरी, स्टेमिना की कमी। ऐसे में शिलाजीत का नाम बार-बार सुनने को मिलता है।
हिमालय की चट्टानों से प्राकृतिक रूप से निकलने वाला यह पदार्थ मिनरल्स और फुल्विक एसिड से भरपूर होता है। पहले के जमाने में दादा-नाना लोग इसे कच्चे रूप में इस्तेमाल करते थे, अब बाजार में इसकी कैप्सूल आ गई है जिसे लोग शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल कहते हैं।
पर सवाल यह है कि क्या ये सच में उतना असरदार है जितना विज्ञापनों में दिखाया जाता है? आइए शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे (shilajit gold capsule benefits) को थोड़ा गहराई से समझते हैं।
|
Table of Contents:
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल क्या है?
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे
क्या शिलाजीत लीवर और किडनी के लिए सही है?
शिलाजीत कैप्सूल कब और कैसे लें?
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल कितने दिन खाना चाहिए?
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के नुकसान
शिलाजीत खाते वक्त किन चीजों से बचें?
पुरुषों के लिए शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे
सही शिलाजीत कैसे पहचानें?
निष्कर्ष
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
|
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल क्या है? (What is Shilajit Gold Capsule?)
शिलाजीत हिमालय की पहाड़ियों में पत्थरों की दरारों से रिसने वाला एक गाढ़ा, चिपचिपा पदार्थ है। जब पौधे सालों-साल मिट्टी में दबे रहते हैं, तो उनके विघटन से यह बनता है। इसमें फुल्विक एसिड और बहुत सारे मिनरल्स होते हैं, जैसे - आयरन, जिंक, मैग्नीशियम।
कंपनियाँ इसे शुद्ध करके, कभी-कभी अश्वगंधा या सफेद मूसली जैसी जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर कैप्सूल का रूप देती हैं, जिससे इसका सेवन करना आसान हो जाता है और स्वाद की झंझट भी नहीं रहती।
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे (Shilajit Gold Capsule Benefits)
चलिए अब सीधे बात करते हैं शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे (shilajit khane ke fayde) यानी कि इसे खाने से क्या मिलता है।
-
एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने में मददगार
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना आम बात है। शिलाजीत में मौजूद फुल्विक एसिड शरीर की सेल्स को बेहतर तरीके से एनर्जी बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि जिम जाने वाले और लगातार थके हुए महसूस करने वाले लोग इसे काफी पसंद करते हैं।
-
मर्दाना ताकत के लिए
यह बात तो सबको पता है कि पुरुषों की सेहत के लिए शिलाजीत का इस्तेमाल सदियों से होता आया है। ये टेस्टोस्टेरोन लेवल को नेचुरल तरीके से ठीक रखने में मदद करता है, जिससे स्टैमिना और फर्टिलिटी दोनों पर अच्छा असर पड़ सकता है।
-
बीमारियों से लड़ने की ताकत
शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। मौसम बदलने पर जो सर्दी-जुकाम बार-बार होता है, उससे लड़ने में शरीर को मदद मिलती है।
-
उम्र का असर कम दिखे
स्किन पर झुर्रियां जल्दी न आएं, चेहरे पर थकान न दिखे - इसमें भी शिलाजीत का योगदान माना जाता है, क्योंकि यह सेल्स को नुकसान से बचाने में मदद करता है।
-
मसल्स की मजबूती
जो लोग रेगुलर वर्कआउट करते हैं, उनके लिए शिलाजीत मसल्स रिकवरी में सहायक हो सकता है। इसके मिनरल्स मांसपेशियों को मजबूत बनाने में काम आते हैं।
-
दिल की सेहत
कुछ रिसर्च बताती हैं कि शिलाजीत दिल की मांसपेशियों को मजबूत रखने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में सहायक हो सकता है। फिर भी दिल से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो तो डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।
-
दिमाग तेज रखने में मदद
भूलने की आदत, फोकस न लग पाना - ये आजकल आम शिकायत बन गई है। शिलाजीत दिमाग में जमा होने वाले हानिकारक प्रोटीन को रोकने में मदद कर सकता है, जिससे याददाश्त बेहतर रहती है।
-
हड्डियों को मजबूती
इसमें मौजूद कैल्शियम और अन्य मिनरल्स उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में आने वाली कमजोरी को कम करने में मदद कर सकते हैं।
-
नींद बेहतर बनाने में मददगार
आजकल तनाव और भागदौड़ की वजह से नींद न आने की शिकायत होती है। शिलाजीत शरीर के तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है, जिससे दिमाग शांत रहता है और नींद अच्छी आती है। जो लोग रातभर करवटें बदलते रहते हैं, उनके लिए यह फायदेमंद हो सकता है।
-
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
शिलाजीत में मौजूद मिनरल्स पेट की सेहत सुधारने में भी सहायक माने जाते हैं। इससे खाना ठीक से पचता है, गैस-कब्ज जैसी दिक्कतें कम होती हैं और शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोख पाता है, जिससे ओवरऑल हेल्थ में सुधार आता है।
क्या शिलाजीत लीवर और किडनी के लिए सही है? (Is Shilajit Good for Liver and Kidneys?)
ये सवाल अक्सर पूछा जाता है, और इसका जवाब है हाँ।
सही और शुद्ध शिलाजीत लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, यानी शरीर से गंदगी निकालने में सहायक होता है। लेकिन अगर आपको पहले से किडनी या लीवर की कोई तकलीफ है, तो बिना डॉक्टर से पूछे इसे शुरू न करें। नकली या मिलावटी शिलाजीत उल्टा नुकसान भी कर सकता है।
Source: Harvard University
शिलाजीत कैप्सूल कब और कैसे लें? (When and How to Take Shilajit Capsules?)
अगर आप चाहते हैं की आपको शिलाजीत के फायदे पुरे मिलें तो आपको शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल खाने का तरीका पता होना चाहिए।
समय: आमतौर पर इसे सुबह नाश्ते के बाद या रात को सोने से पहले दूध या गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है।
खुराक: ज्यादातर ब्रांड्स की सलाह के अनुसार दिन में 1 से 2 कैप्सूल पर्याप्त होते हैं। लेकिन सटीक खुराक प्रोडक्ट की पैकेजिंग और आपकी सेहत की स्थिति पर निर्भर करती है।
खाली पेट न लें: कई लोगों को खाली पेट शिलाजीत लेने से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है, इसलिए इसे भोजन के बाद लेना बेहतर रहता है।
लगातार सेवन: बेहतर परिणाम के लिए इसे कम से कम 2-3 महीने तक नियमित रूप से लिया जा सकता है, फिर कुछ समय का ब्रेक लेना अच्छा रहता है।
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल कितने दिन खाना चाहिए? (How Long Should I Take Shilajit Capsules For?)
ऐसा नहीं है कि दो-तीन दिन खाकर फर्क दिखने लगेगा। इसका असर धीरे-धीरे होता है।
कम से कम 6 से 8 हफ्ते लगातार लेने के बाद ही असली फर्क महसूस होता है। कुछ लोग 2-3 महीने तक लेते हैं और फिर कुछ हफ्तों का ब्रेक ले लेते हैं। लगातार बिना रुके सालों तक खाते रहना सही तरीका नहीं है।
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के नुकसान (Shilajit Side Effects)
अब हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, तो नुकसान की बात भी जान लेते हैं।
- खाली पेट लेने पर पेट में जलन या गैस बन सकती है।
- शुरुआत में कुछ लोगों को हल्का सिरदर्द या चक्कर महसूस हो सकता है।
- जिन्हें यूरिक एसिड यानी गाउट की शिकायत है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह इसे बढ़ा सकता है।
- ब्लड प्रेशर हाई या लो रहने वालों को डॉक्टर से पूछे बिना नहीं लेना चाहिए।
- बाजार में नकली शिलाजीत भी खूब बिकता है जिसमें हानिकारक धातुएं मिली हो सकती हैं, इसलिए भरोसेमंद ब्रांड ही चुनें।
- प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं लेना चाहिए।
शिलाजीत खाते वक्त किन चीजों से बचें? (Things to Avoid While Consuming Shilajit Capsules)
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल का पूरा फायदा उठाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
तला-भुना और जंक फूड ज्यादा न खाएं, इससे पाचन गड़बड़ होता है और शिलाजीत का असर कम हो जाता है। शराब-सिगरेट से दूरी बनाएं, ये लीवर पर पहले से ही दबाव डालते हैं। बहुत ज्यादा चाय-कॉफी पीने की आदत भी इसके असर को कम कर सकती है। और हाँ, जितनी मात्रा बताई गई है उतनी ही मात्रा लें, ज्यादा लेने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
किन लोगों को शिलाजीत से बचना चाहिए?
- दिल के मरीज बिना डॉक्टर से पूछे न लें
- गाउट या यूरिक एसिड की समस्या वालों को सावधान रहना चाहिए
- सिकल सेल एनीमिया या थैलेसीमिया के मरीज
- प्रेग्नेंट या दूध पिलाने वाली महिलाएं
- 18 साल से छोटे बच्चे
पुरुषों के लिए शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे (Shilajit Gold Capsule Benefits for Men)
पुरुषों में शिलाजीत का उपयोग खासतौर पर बढ़चढ़कर होता है। टेस्टोस्टेरोन को नेचुरल तरीके से बैलेंस करने में मदद मिलती है, जिससे स्टैमिना और एनर्जी लेवल बेहतर होता है।
स्पर्म काउंट और क्वालिटी में भी सुधार देखा जा सकता है। पर अगर सेक्शुअल हेल्थ की कोई गंभीर दिक्कत है, तो सिर्फ शिलाजीत के भरोसे न बैठें, डॉक्टर को दिखाना ज्यादा समझदारी होगी।
सही शिलाजीत कैसे पहचानें? (How to Identify Real Shilajit?)
बाजार में इतने सारे ब्रांड आ गए हैं कि कन्फ्यूजन होना लाजमी है। ये है कुछ चीज़ें जो आपको सही शिलाजीत पहचानने मैं मदद कर सकती हैं:
- प्रोडक्ट FSSAI से अप्रूव्ड होना चाहिए
- लैब टेस्टेड हो, हैवी मेटल फ्री हो
- कंपनी के रिव्यूज जरूर पढ़ें
- शुद्धता का सर्टिफिकेट देखें
- MRP और एक्सपायरी डेट चेक करना न भूलें
अगर आप शुद्ध शिलाजीत कैप्सूल ढूंढ रहे हैं, तो आप Sheopal's शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल आज़मा सकते हैं। ये हिमालय से मिलने वाले शुद्ध शिलाजीत से बने हैं और पहाड़ों की असली ताकत को आसान कैप्सूल के रूप में आप तक पहुँचाते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल प्रकृति की शक्ति सबसे अच्छा उपहार है और अगर इसे सही मात्रा में और सही तरीके से लिया जाए तो एनर्जी, स्टैमिना और ओवरऑल सेहत के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
पर याद रखिए, हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से बात कर लेना ही समझदारी है। और खरीदते वक्त भरोसेमंद ब्रांड ही ताकि आपको इसके पूरे फायदे मिल सकें और किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से बचा जा सके।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है।, यह किसी मेडिकल सलाह की जगह नहीं ले सकता। कोई भी सप्लीमेंट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):
Thoughts on "शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे, खुराक, साइड इफेक्ट्स और सेवन तरीका (Shilajit Gold Capsule Benefits, Dosage, Side Effects)"