बवासीर को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक तरीक

बवासीर को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय

चिकित्सा अस्वीकरण/ Medical disclaimer:

इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है और इसे किसी भी चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। नीम या किसी भी आयुर्वेदिक उपाय का उपयोग करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या योग्य आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। यहाँ दी गई जानकारी पेशेवर चिकित्सीय सलाह का स्थान नहीं ले सकती।

बवासीर एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसने पुरे विश्व में करोड़ो लोगो अपनी चपेट में ले रखा है| यह एक बहुत दर्दनाक अवस्था है जिसमे गूदेश्य के आसपास सूजन आ जाती है, जलन और खारिश होती है तथा खून भी आता है और यह इतना असहनीय होता है की आम व्यक्ति की जीवनशैली पर भी काफी नकारात्मक प्रभाव परता है|

हालाँकि इसका इलाज संभव और सहज है पर फिर भी लोग इसका इलाज करने में कतराते है क्योंकि उनको अपनी अवस्था पे शर्मिंदगी महसूस होती है जिस कारण वह किसी को बताने से भी कतराते है| आज इस लेख में हम बवासीर के घरेलू उपाय (bawasir ke gharelu upay), खूनी बवासीर के घरेलू इलाज और बवासीर की आयुर्वेदिक दवाई से जुड़ी जानकारी समझेंगे।

ये उपाय हल्की और शुरुआती बवासीर में मददगार साबित हो सकते हैं। पर अगर खून लगातार आ रहा हो या दर्द बर्दाश्त से बाहर हो, तो घरेलू नुस्खों पर टिके रहने की बजाय डॉक्टर को दिखाना ही समझदारी है। लेख के आखिर में इस पर और बात करेंगे।

Table of Contents:

  • बवासीर क्यों होती है?
  • बवासीर के 10 असरदार घरेलू उपाय
  • बवासीर के मस्से सुखाने की दवा: आयुर्वेद क्या कहता है?
  • डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
  • निष्कर्ष
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बवासीर क्यों होती है? (Causes of Piles)

गुदा के आसपास की नसों में सूजन आ जाना ही बवासीर (piles or hemorrhoids) है। इसके पीछे आमतौर पर ये वजहें होती हैं:

लंबे समय से कब्ज़ की शिकायत, खाने में फाइबर की कमी, घंटों एक जगह बैठे रहना, प्रेगनेंसी, टॉयलेट में ज़ोर लगाने की आदत, और मोटापा या शारीरिक गतिविधि का कम होना।

इन वजहों को अगर वक्त रहते सुधार लिया जाए, तो बवासीर के मस्से सुखाने की दवा या घरेलू उपाय जल्दी असर दिखाने लगते हैं।

बवासीर के 10 असरदार घरेलू उपाय (Bawasir Ke Gharelu Upay)

ये हैं कुछ बवासीर के घरेलू उपाय जो बवासीर से घर बैठे आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं। 

1. खाने में फाइबर बढ़ाएं

फाइबर बवासीर के इलाज की नींव है। दलिया, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, पपीता, केला, सेब और गाजर जैसी चीज़ें मल में मात्रा और नरमी दोनों जोड़ती हैं, जिससे टॉयलेट में ज़ोर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। शुरुआत में रोज़ाना 25-30 ग्राम फाइबर लेने की कोशिश करें, और इसे धीरे-धीरे बढ़ाएं ताकि पेट में गैस या भारीपन न हो। खूनी बवासीर के घरेलू इलाज की शुरुआत असल में यहीं से होती है, क्योंकि नरम मल मस्सों पर दबाव नहीं डालता।

2. पानी खूब पिएं

दिन भर में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें, खासकर सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी फायदेमंद रहता है। पानी की कमी मल को सख्त बना देती है, जिससे मल त्याग के दौरान मस्सों पर ज़्यादा दबाव पड़ता है और तकलीफ बढ़ जाती है। फाइबर के साथ-साथ पानी की मात्रा भी बढ़ाना ज़रूरी है, वरना अकेला फाइबर उल्टा कब्ज़ को और बढ़ा सकता है।

3. गुनगुने पानी में बैठना (सिट्ज़ बाथ)

दिन में 2-3 बार गुनगुने पानी में 10-15 मिनट बैठने से सूजन और दर्द दोनों में राहत मिलती है। बवासीर के मस्से सुखाने के उपाय में यह सबसे भरोसेमंद तरीका माना जाता है।

4. एलोवेरा जेल लगाना

ताज़ा एलोवेरा की पत्ती से निकाला गया जेल हल्के हाथों से सीधे प्रभावित जगह पर लगाया जा सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व जलन, खुजली और सूजन को शांत करने में मदद करते हैं, साथ ही त्वचा को ठंडक भी देते हैं। ध्यान रखें कि सिर्फ शुद्ध एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, बाज़ार के केमिकल जेल से बचें।

5. त्रिफला चूर्ण

यह पुराना और आज़माया हुआ आयुर्वेदिक नुस्खा है। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला लेने से सुबह पेट अच्छे से साफ होता है। बवासीर की आयुर्वेदिक दवाई की लिस्ट में इसका नाम सबसे ऊपर आता है।

6. नारियल तेल की मालिश

शुद्ध नारियल तेल त्वचा में नमी बनाए रखता है और इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण सूजन कम करने में सहायक माने जाते हैं। साफ उंगली से हल्के हाथों से प्रभावित हिस्से पर दिन में 2 बार लगाया जा सकता है, खासकर मल त्याग के बाद जब जलन ज़्यादा महसूस हो।

7. बर्फ की सिकाई

तेज़ दर्द या सूजन होने पर एक साफ, मुलायम कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर प्रभावित जगह पर 5-10 मिनट सिकाई करें। ठंडक नसों को सुन्न करके तुरंत दर्द से राहत देती है और सूजन भी कम होती है। ध्यान रहे, बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं, हमेशा कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें।

8. मुलेठी और सौंफ

मुलेठी पेट की अंदरूनी परत को शांत करती है और पाचन तंत्र में सूजन कम करने में मदद करती है, वहीं सौंफ गैस, अपच और कब्ज़ जैसी दिक्कतों में राहत देती है। दोनों को हल्के गुनगुने पानी में उबालकर दिन में एक-दो बार पीने से पेट हल्का रहता है और मल त्याग आसान हो जाता है। 

9. रोज़मर्रा की आदतों में बदलाव

घंटों एक जगह बैठे रहने से बचें, रोज़ थोड़ी सैर करें, टॉयलेट जाने की इच्छा को रोकें नहीं, और टॉयलेट में मोबाइल ले जाने की आदत छोड़ दें, इससे बैठने का समय अनजाने में बढ़ जाता है।

10. योग और प्राणायाम

पवनमुक्तासन पेट की गैस निकालने में मदद करता है, भुजंगासन पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, और अनुलोम-विलोम जैसा प्राणायाम पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर बनाता है। रोज़ाना 15-20 मिनट इन अभ्यासों को करने से कब्ज़ की जड़ पर असर पड़ता है, जो बवासीर की सबसे बड़ी वजहों में से एक है।

बवासीर के मस्से सुखाने वाली दवा: आयुर्वेद क्या कहता है? (Medicine for Piles: Ayurveda Perspective)

आयुर्वेद में बवासीर को "अर्श" कहा जाता है, और इसका इलाज ज़्यादातर पाचन तंत्र को संतुलित करने पर टिका होता है। ये हैं कुछ जड़ी-बूटियां जो पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होती आई हैं: 

हरड़ (Harad): पाचन सुधारती है और कब्ज़ दूर करने में मदद करती है।

नीम (Neem): सूजन और इन्फेक्शन को कम करने में सहायक माना जाता है।

नीलोफर (Nilophar): शरीर को ठंडक देकर जलन और गर्मी की तकलीफ में राहत देता है।

मंजिष्ठा (Manjistha): खून को साफ करने और सूजन घटाने के लिए जानी जाती है।

सोंठ (Saunth): पाचन तंत्र को मज़बूत बनाकर गैस और भारीपन कम करती है।

पिप्पली (Pippali): मेटाबॉलिज्म सुधारने और पाचन क्रिया बेहतर बनाने में मदद करती है।

कुटकी (Kutki): लिवर को सहारा देकर पाचन तंत्र को संतुलित रखती है।

तारामीरा (Taramira): पारंपरिक रूप से सूजन कम करने में इस्तेमाल होता आया है।

रीठा (Reetha): त्वचा और प्रभावित हिस्से की सफाई में सहायक माना जाता है।

नागकेसर (Nagkesar): खूनी बवासीर में पारंपरिक रूप से रक्तस्राव कम करने के लिए इस्तेमाल होता है।

अगर आप इन सभी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के फायदे एक साथ चाहते हैं तो आप Sheopal’s Pilohem Combo (Caps & Oil) आजमा सकते हैं। ये बवासीर की आयुर्वेदिक दवाई (bawaseer ki ayurvedic dawa) कई शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनी है जो आपकी बवासीर की दिक्कतों को प्राकृतिक तरीके से आराम देने में मदद करती हैं। 

इन्हें इस्तेमाल करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि हर किसी की शारीरिक प्रकृति अलग होती है और एक ही चीज़ सबके लिए एक जैसा असर नहीं करती।

किन चीज़ों से दूरी बनाएँ?

तला-भुना और मसालेदार खाना, ज़्यादा चाय-कॉफी, शराब-सिगरेट, रेड मीट, और नमक की अधिकता क्योंकि ये सब बवासीर को बढ़ा सकते हैं।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? (When to See a Doctor?)

घरेलू उपाय शुरुआती स्टेज में ठीक काम करते हैं, पर अगर आपको ये लक्षण दिख रेक हैं तो तुरत एक डॉक्टर को दिखाएँ:

लगातार या ज़्यादा खून आना, दर्द जो कम नहीं हो रहा, मस्सा बाहर निकलकर अंदर न जाना, हफ्तों तक कोशिश के बावजूद कोई सुधार न दिखना, या बुखार-कमज़ोरी जैसे लक्षण साथ में आना। 

ऐसे में डॉक्टर स्थिति देखकर दवा, इंजेक्शन, थेरेपी या ज़रूरत पड़ने पर सर्जरी की सलाह दे सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

बवासीर छुपाने की चीज़ नहीं, बल्कि समय पर ध्यान देने की बात है। सही खान-पान, भरपूर पानी, सिट्ज़ बाथ और त्रिफला जैसे नुस्खे अपनाकर शुरुआती बवासीर में काफी आराम मिल सकता है। 

लेकिन अगर लक्षण गंभीर हों या लंबे समय तक बने रहें, तो बवासीर के घरेलू उपायों (bawasir ke gharelu upay) के भरोसे न बैठें, किसी योग्य डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से मिलना ही सही रास्ता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):

Q1. क्या आयुर्वेदिक उपचार से बवासीर जड़ से खत्म हो सकती है?

Ans: हां, आयुर्वेदिक उपचार से बवासीर जड़ से खत्म हो सकती है, अगर सही समय पर और सही उपाय किए जाएं।

Q2. बवासीर में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियाँ मददगार हैं?

Ans: बवासीर में हरड़, दारुहल्दी, और नागकेसर जैसी जड़ी-बूटियाँ मददगार हैं।

Q3.क्या आयुर्वेदिक दवाओं से बवासीर ठीक हो सकती है?

Ans: आयुर्वेदिक दवाओं से बवासीर को नियंत्रित और ठीक किया जा सकता है, लेकिन यह समय ले सकता है।

Q4.बवासीर को ठीक करने में आयुर्वेद कैसे मदद करता है?

Ans: आयुर्वेद पाचन सुधारने, रक्त प्रवाह बढ़ाने और सूजन कम करने में मदद करता है, जो बवासीर को ठीक करने में सहायक है।

Q5. क्या बवासीर जड़ से खत्म हो सकती है?

Ans: हां, सही उपचार और लाइफस्टाइल बदलाव के साथ बवासीर को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

Q6. क्या दालचीनी बालों को झड़ने से रोकती है?

Ans: दालचीनी का तेल या पेस्ट सिर की मालिश में उपयोग करने से रक्त संचार बढ़ता है जिससे बाल झड़ना कुछ हद तक कम हो सकता है।

Q7.दालचीनी का काढ़ा पीने से क्या होता है?

Ans: दालचीनी का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी बढ़ाने, सर्दी-खांसी में राहत और पाचन सुधारने में मदद मिल सकती है।

Q8. वजन घटाने के लिए दालचीनी का सेवन कैसे करें?

Ans: वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में दालचीनी और शहद मिलाकर सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

Back to blog

Dr. Prachi Sharma Vats – Ayurvedic Physician, Author & Wellness Expert

Dr. Prachi Sharma Vats is a dedicated Ayurvedic physician specializing in Ayurvedic nutrition, women’s hormonal health, and PCOD management. She holds a Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) degree from Shri Krishna AYUSH University, Kurukshetra.

Currently associated with Sheopal’s, a leading Ayurvedic and wellness brand, Dr. Prachi focuses on treating lifestyle related disorders through holistic Ayurvedic practices, personalized diet guidance, and natural healing therapies. Her approach blends classical Ayurvedic wisdom with modern health insights to promote sustainable well-being.

Thoughts on "बवासीर को जड़ से खत्म करने के 10 घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक तरीक"

Leave a comment

Recent Post

जामुन खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग  - Jamun khane ke Fayde,Uses And Side Effects In Hindi

जामुन खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग - Jamun khane ke Fayde,Uses And Side Effects In Hindi

Jul 24, 26

अजवाइन खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग (Ajwain Khane Ke Fayde, Uses And Side Effects In Hindi)

अजवाइन खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग (Ajwain Khane Ke Fayde, Uses And Side Effects In Hindi)

Jul 16, 26

पैची बियर्ड को घना कैसे करें? 6 आसान घरेलू उपाय और ग्रोथ टिप्स

पैची बियर्ड को घना कैसे करें? 6 आसान घरेलू उपाय और ग्रोथ टिप्स

Jul 11, 26

Best Seller